{"_id":"58fe46644f1c1b9928c0c6cd","slug":"yamunanagar-mobile-chori","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने कार में रखा पर्स और मोबाइल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने कार में रखा पर्स और मोबाइल उड़ाया
yamunanagar beuro
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी पेट्रोल पंप के नजदीक चोरों ने कार में रखा पर्स व मोबाइल चोरी कर लिया। पर्स में 11 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। वहीं चोरों ने एक अन्य व्यक्ति का पर्स चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया।
हिमाचल प्रदेश के गांव तनूर निवासी नेत्रपाल ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया वह 22 अप्रैल को जगाधरी किसी काम से आया था। उसने अपना पर्स व मोबाइल कार में रखा हुआ था। दोपहर डेढ़ बजे वह जगाधरी स्थित पैट्रोल पंप के नजदीक कार रोककर सामान खरीदने लगा। वापस आया तो कार की खिड़की खुली पड़ी थी और कार में रखा पर्स व मोबाइल गायब था। उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। उसने बताया पर्स में 11 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बस स्टैंड पर व्यक्ति की जेब काटी
यमुनानगर। अंबाला कैंट की श्याम नगर कालोनी निवासी ओम प्रकाश ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 17 अप्रैल को बस में सवार होकर जगाधरी किसी काम से आया था। जब वह जगाधरी बस स्टैंड पर पहुंचा तो अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 25 सौ रुपये, आधार कार्ड, आर्मी कैंटीन कार्ड था। उसने पर्स चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।