फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,ex minister, hawai fire,worker,mines

पूर्व मंत्री के कारिंदों ने किए हवाई फायर, हुई हाथापाई

Fri, 12 Aug 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,ex minister, hawai fire,worker,mines
ट्रैक्टर-ट्रालियों का किया क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव बेलगढ़ स्थित कांग्रेस के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के फार्म की जमीन पर खनन कर रहे लोगों को देख मंत्री के कारिंदों ने हवाई फायर किए।
विज्ञापन


फिर भी अवैध खनन जारी रहा तो कारिंदों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दूसरे पक्ष ने हाथापाई शुरू कर दी। इस बीच कारिंदों ने खनन में लगे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस और खनन विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में खनन और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।

खनन विभाग की ओर से बल्लेवाला क्रेशर जोन से एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को भी सीज किया गया है। एक ट्रैक्टर चालक मनीष ने बताया कि पूर्व मंत्री अपने आठ-दस कारिंदों के साथ यमुना में आए और हवाई फायर शुरू कर दिए। कुछ ही देर में मंत्री के कारिंदों ने ट्रैक्टर चालकों के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी और ट्रैक्टरों-टॉलियों से तोड़फोड़ करने लगे।
विज्ञापन


मनीष ने बताया कि एक चालक को पूर्व मंत्री के कारिंदों ने बुरी तरह से पीटा। उधर, पूर्व मंत्री के पुत्र उदयवीर का कहना है कि उनके फार्म हाउस की जमीन पर लोग काफी समय से अवैध खनन कर रहे हैं। उन्हें कई बार मना किया, लेकिन वे नहीं मानें। वीरवार को कारिंदों ने उन्हें मना किया तो वे हाथापाई करने लगे। इस बारे में थाना खिजराबाद एसएचओ वीरेंद्र राणा का कहना है कि उनके पास इस मामले की कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed