फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamunanagar,court, 4 friends, preson,adj

दोस्त की हत्या में चार युवकों को उम्रकैद

Fri, 12 Aug 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
yamunanagar,court, 4 friends, preson,adj
अदालत का फैसला
 मामूली कहासुनी के चलते दोस्त की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के चार दोषियों को कोर्ट ने उम्रकैद और पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। साथ ही चारों को 25-25 हजार रुपये पीड़ित परिवार को मुआवजे के तौर पर देने के आदेश कोर्ट ने दिए हैं। जुर्माना न देने पर छह महीने की अतिरिक्त सजा का प्रावधान है। कोर्ट में पौने दो साल चली सुनवाई के दौरान दर्जन भर लोगों की गवाही और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के फैसला आया है।
विज्ञापन


28 सितंबर 2014 को अशोक विहार कालोनी निवासी तारा चंद ने शहर पुलिस को शिकायत दी थी कि 27 सितंबर की रात को वह खाना खाने के बाद घर में सो गया। उसका बड़ा बेटा मनीष तथा पौता सन्नी (भाई दर्शन लाल का पौता) घर की छत पर सो रहे थे। रात को करीब 12 बजे गली से शोर सुनाई दिया। वह पत्नी और छोटे बेटे प्रमेश कुमार के साथ घर से बाहर निकले, तो चार लड़के मनीष को घेरे हुए थे। उनमें अशोक विहार कालोनी निवासी सोनू, मनीष, राहुल और रिंकू उर्फ रिंका थे। सोनू, रिंकू और राहुल ने उसके बेटे मनीष पर चाकू से हमला किया। जबकि मनीष ने उसके सिर में लोहे की राड से प्रहार किया। उन्होंने शोर मचाया तो वे चारों मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में मनीष को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


 सरकारी वकील बलजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की दलील सुनने के उपरांत अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश डा. नरेश सिंहल की कोर्ट ने अशोक विहार कालोनी निवासी सोनू, मनीष, राहुल और रिंकू को मनीष की हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। चारों पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना किया गया है। साथ ही उन्हें 25-25 हजार रुपये पीड़ित पक्ष को मुआवजे के तौर पर देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed