फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, women,chain,loot

महिला के गले से झपटी सोने की चेन

Tue, 25 Oct 2016 12:08 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Tue, 25 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ से योगेश नगर में शादी में शामिल होने आई महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। वारदात के समय महिला अपनी कार से उतरकर रिश्तेदार के घर में प्रवेश करने जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ निवासी रेखा रानी सोमवार को चंडीगढ़ से अपनी फैमिली के साथ योगेश नगर में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। शाम करीब समय वह योगेश नगर की गली नंबर चार में पहुंचे। रिश्तेदार के घर में जाने के लिए जब महिला कार से उतरकर गली में खड़ी हुई तभी पल्सर बाइक पर सवार होकर दो युवक आए।
विज्ञापन


बाइक चला रहे युवक ने हेल्मेट पहना हुआ था, जबकि पीछे बैठे युवक ने रूमाल बांधा हुआ था। इससे पहले महिला कुछ समझ पाती बाइक पर पीछे बैठक युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। इसके बाद आरोपी युवक वहां से तेज गति से फरार हो गया। कार में बैठे फेमिली के अन्य सदस्य तुरंत कार से उतरे और बाइक सवारों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना थाना शहर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।  जांच अधिकारी एएसआई रायसिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की फूटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed