फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, tractor,hadsa

ट्रैक्टर और रोडवेज बस में टक्कर, ट्रैक्टर चालक ने कूद कर बचाई जान

Fri, 14 Oct 2016 11:54 PM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Fri, 14 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
एनएच 73ए पर उर्जनी के पास ट्रैक्टर-ट्राली और रोडवेज की बस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। घटना में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और बस भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक की जान बच गई। वह टक्कर से पहले ही ट्रैक्टर से नीचे कूद गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाली तथा हाईवे से यातायात बहाल करवाया।
विज्ञापन



हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो की बस नंबर एचआर 58 ए 9046 चालकों को प्रशिक्षण देने में लगी है। हादसे के समय इरशाद बस को चला रहा था। गांव उर्जनी के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर व बस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। ट्रैक्टर कन्यावाला गांव निवासी मांगेराम चला रहा था।
विज्ञापन


हादसे से ठीक पहले मांगेराम ने ट्रैक्टर से कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं प्रशिक्षण में 20 अन्य प्रशिक्षु भी बैठे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा बहुत ही जबरदस्त था। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया और काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही छछरौली पुलिस मौके पर पहुंच गई।  पुलिस ने बस को रास्ते से हटवाया और यातायात सुचारू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed