फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, tow, arrest

खैर तस्कर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, कोर्ट ने दिया चार दिन की रिमांड

Mon, 27 Mar 2017 11:24 PM IST
yamuna nagar beuro
yamuna nagar beuro Updated Mon, 27 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खैर तस्करी को रोकने के लिए बनाई गई टीम एसआईटी ने सोमवार को खैर तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट से दोनों को चार दिन के रिमांड पर भेजा गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से रिकवरी व गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों का पर्दाफाश किया जाएगा। वहीं बड़ी वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है। बतां दे कि जनवरी 2017 में  खैर तस्करी की वारदातों को सुलझाने के लिए एसपी राजेश कालिया ने सीआईए-टू के इंचार्ज नरेश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। टीम ने कुछ दिन पहले ही खैर तस्करी मामले में डिप्टी रेंजर, वन दारोगा व रेंज आफिसर समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी राजेश कालिया ने बताया एसआईटी इंचार्ज नरेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि छछरौली क्षेत्र के गांव कोट मुकारमपुर निवासी इरशाद व गांव ललहाड़ी कलां निवासी निसार अली खैर तस्करों के मुख्य सरगना में से एक हैं। जो लंबे समय से खैर तस्करी में जुड़े हुए थे। दोनों अब तक लाखों रुपये की लकड़ी जंगल से काट कर मार्केट में बेच चुके हैं। सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी छछरौली क्षेत्र में खैर की लकड़ी का काटने की फिराक में है। सूचना के आधार पर एसआईटी इंचार्ज नरेश कुमार ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें बिलासपुर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने उन्हें चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड में दोनों आरोपियों से खैर तस्करी की बड़ी वारदातों का खुलासा हो सकता है। इसके अलावा बेची गई खैर की लकड़ी और तस्करी में जुड़े अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed