फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, student,lapta

छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Tue, 13 Dec 2016 12:18 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Tue, 13 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
गांव चुहड़पुर कलां स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने प्रिंसिपल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अगवा करने के आरोप में केस दर्जकर लिया है। वहीं गावं बपौली से एक युवक घर पर बिना बताए कहीं चला गया।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल सुखबीर सिंह ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव मुंडा खेड़ा निवासी 16 वर्षीय अनितराज स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। 11 दिसंबर को अनित राज सुबह साढ़े चार बजे स्कूल से अचानक संदिग्ध परिस्थितयों में लापता हो गया। उन्होंने स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर अनित की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने इस बारे में छात्र के परिजनों से भी बातचीत की, लेकिन वह वहां भी नहीं पहुंचा। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। शिकायत में उन्होंने अज्ञात के खिलाफ छात्र को अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


उधर, गांव बपौली निवासी ऋषिपाल ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई 26 वर्षीय जसपाल उर्फ काका 30 नवंबर को किसी काम से बाहर गया था। मगर उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। उसने अपने भाई की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने अज्ञात व्यक्ति पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed