{"_id":"57fe842a4f1c1b3e71290427","slug":"yamuna-nagar-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मिनट में एक ही तरीके से दो के गले से झपटी सोने की चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच मिनट में एक ही तरीके से दो के गले से झपटी सोने की चेन
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
a
- फोटो : a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में स्नेचरों के निशाने पर बुजुर्ग महिलाएं हैं। माहभर में स्नेचर आधा दर्जन से अधिक बुजुर्ग महिलाओं से स्नेचिंग कर चुके हैं। बुधवार दोपहर में भी बाइक सवार दो युवकों ने शहर की पॉश प्रोफेसर कॉलोनी में मात्र पांच मिनट में एक ही तरीके से दो बुजुर्ग महिलाओं से सोने की चेन झपट ली। वारदात कर भाग रहे बाइक सवार कॉलोनी में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सूचना पर शहर थाना पुलिस, सीआईए टीम औ र डिटेक्टिव स्टाफ पहुंच गया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
डी ब्लॉक में हुई पहली वारदात
बाइक सवार दो युवकों ने प्रोफेसर कॉलोनी के डी-ब्लॉक में पहली वारदात को अंजाम दिया। प्रोफेसर कॉलोनी के डी-ब्लॉक निवासी अभिषेक यादव ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे उनकी दादी 65 वर्षीय रुकमणि यादव किसी काम से पड़ोस में जा रही थीं। घर के पास गली से गुजरते समय एक बाइक पर सवार दो युवक आए। उन्होंने उसकी दादी के पास बाइक रोककर उनसे कहा कि कोई उन्हें पीछे बुला रहा है। जैसे ही उनकी दादी ने पीछे देखा, बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसकी दादी के गले से सोने की चेन झपट ली। उनकी दादी ने चेन पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार युवक चेन तोड़कर भाग निकले। उनकी दादी का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
दूसरी वारदात ई ब्लॉक में की
प्रोफेसर कॉलोनी के डी ब्लॉक में हुई वारदात के मात्र पांच मिनट में ही बाइक सवार दो युवकों ने ई ब्लॉक में बुजुर्ग से सोने की चेन झपटी। स्नेचरों ने ठीक उसी तरह स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया, जैसे डी ब्लॉक में स्नेचिंग की वारदात हुई। ब्लाक ई निवासी 80 वर्षीय रूपारानी दोपहर करीब सवा 12 बजे अपने घर के बाहर बैठी थीं। तभी वहां बाइक सवार दो युवक आए। युवकों ने बाइक रूपा रानी के पास रोकी। उन्होंने महिला से किराए पर रहने के लिए कमरे के बारे में पूछा। रूपारानी ने एक घर की तरफ इशारा किया। वैसे ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात के बाद बाइक सवार भाग निकले।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बाइक सवार
दोनों वारदातों के बाद वहां लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखी गई तो उसमें दोनों बाइक सवार युवक साफ दिखाई दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भी सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाले युवक वहीं थे, जिन्होंने चेन स्नेचिंग की। रुकमणि ने सीसीटीवी फुटेज देखते ही उन्हेें पहचान लिया। फुटेज में बिना नंबर की हीरो स्पलेंडर बाइक पर दो युवक ब्लू जींस और चेकदार शर्ट पहने हुए हैं। प
प्रोफेसर कॉलोनी में हुई चेन स्नेचिंग की वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। सीआईए और डिटेक्टिव पुलिस ने भी मुआयना किया है। दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्जकर किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।
- देवेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।