फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   yamuna nagar, friend,morder

ईंट से दोस्त की हत्या कर शव कुएं में फेंका

Sat, 10 Dec 2016 12:08 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
amar ujala beuro yamunanagar Updated Sat, 10 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
yamuna nagar,  friend,morder
x - फोटो : amar ujala
तीन दोस्तों ने अपने एक दोस्त की ईंटों से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद दोस्त के शव को छछरौली के राजा वाले रणजीत बाग के कुएं में फेंक दिया। घटना 13 दिन पहले की छछरौली की है। वारदात का खुलासा मृतक के एक दोस्त ने पुलिस पूछताछ के दौरान किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव को कुंए से निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस पकड़े गए आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। वारदात में शामिल दो आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

मांडखेड़ी निवासी शुभम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके  16 वर्षीय भाई रमन को बीती 27 नवंबर को उसका दोस्त कमल व विक्रांत अपने एक अन्य साथी के साथ घर से बुलाकर ले गए थे। लेकिन इसके बाद रमन घर नहीं लौटा। उन्होंने विक्रांत व कमल से पूछताछ की तो उन्होंने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कमल, विक्रांत व उनके एक अन्य साथी पर रमन को अगवा करने का शक जताया। पुलिस ने अगवा करने के आरोप में मामला दर्ज कर एक आरोपी युवक विक्रांत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी विक्रांत ने बताया कि वे रमन को पहले छछरौली के राजा वाले रणजीत बाग में ले गए। यहां चारों ने मिलकर शराब पी। इस दौरान उनमें किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिस पर उन्होंने रमन पर ईंटों से प्रहार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में वह रमन का शव बाग में बने कुएं में फेंक कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रांत द्वारा रमन की हत्या की बात स्वीकार करने पर पुलिस ने रणजीत बाग स्थित कुएं से रमन का शव बरामद कर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने तीनों दोस्तों पर हत्या का मामला दर्जकर विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया और उसके दोस्त कमल व एक अन्य साथी की तलाश शुरू कर दी।

दो दिन तलाशने पर मिला शव
पुलिस रमन के शव को निकालने के लिए दो दिन से जुटी हुई थी। कुंआ गहरा होने की वजह से उन्हें शव को निकालने में काफी परेशानी हुई। शुक्रवार सुबह से ही थाना सदर जगाधरी पुलिस व सीन ऑफ क्राइम टीम रणजीत बाग के कुंए से शव को निकालने में लगी हुई थी। शुक्रवार को लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद रमन की गली सड़ी लाश कुए से बाहर निकाली।

राजसी काल के हैं पुराने कुएं  
बता दें कि छछरौली के सलेमपुर बांगर रोड पर राजा रविशेर सिंह का रणजीत बाग है। जहां रियासत के समय के तीन पुराने कुएं हैं। इस बाग में आम आदमी को आना जाना बिलकुल बंद है। पुलिस का मानना है कि इसी का फायदा उठाते हुए शव को यहां फेंका गया है।

परिजनों ने दोस्तों पर जताया था शक  
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मांडखेडी निवासी रमन  27 नवंबर को घर से अपने दोस्तों के साथ गया था। जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। पुलिस ने रमन की मां ने शिकायत पर पांच दिसंबर को अपहरण का मामला दर्ज किया था। परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों पर शक जताया था। क्योंकि रमन इन तीन दोस्तों के साथ घर से बाहर घूमने गया था।


मामले में परिजनों की शिकायत पर पहले अपहरण का केस दर्ज किया था। रमन का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसके तीन दोस्तों पर हत्या की धारा सहित विभिन्न धाराएं जोड़ दी है। मामले में पकड़े गए आरोपी विक्रांत से पूछताछ की जा रही है। जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
- विपिन कुमार, एसएचओ, थाना सदर जगाधरी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed