{"_id":"57fa8d644f1c1b685228e402","slug":"yamuna-nagar-dhokhadhani-plot","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज तैयार करके प्लाट बेचने के नाम पर हड़पे डेढ़ लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी दस्तावेज तैयार करके प्लाट बेचने के नाम पर हड़पे डेढ़ लाख रुपये
amar ujala beuro yamunanagar
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के कांसापुर निवासी एक व्यक्ति से पांच लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके प्लाट बेचने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। जब उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कांसापुर निवासी राजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीते माह शहर में मकान बनाने के लिए प्लाट खरीदने के लिए घूम रहा था। इस दौरान उसकी मुलाकात कांसली निवासी शेखर से हुई। शेखर ने उसे बताया कि उसका प्लाट सेल व परचेज का काम है। वह उसे मकान बनाने के लिए प्लाट दिलवा देगा।
इस दौरान आरोपी ने उसकी मुलाकात अपने चार अन्य साथियों राजेश, दिनेश कुमार, विजय प्रशाद, इमरान उर्फ मुन्ना से करवाई। आरोपियों ने उसे शिवपुरी बी में एक प्लाट दिखाया। वह प्लाट उसे पसंद आ गया। आरोप है कि प्लाट पसंद आने पर आरोपियों ने गत 27 सितंबर को उसे फर्जी दस्तावेज दिखाकर डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। जब उसने उन दस्तावेजों की जांच करवाई तो वह फर्जी निकले।
विज्ञापन
इस दौरान किसी ने उसे बताया कि जिन लोगों ने उससे प्लाट बेचने के नाम पर पैसे लिए हैं वह प्लाट उनका है ही नहीं। इस पर उसने आरोपियों से विरोध जताया और अपने पैसे वापस मांगे। लेकिन आरोपियों ने उसके पैसे वापस नहीं लौटाए और दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने राजू की शिकायत पर आरोपी शेखर, राजेश, दिनेश, विजय व इमरान के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई सतपाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।