फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman gang-raped on the pretext of getting loan in Yamunanagar of Haryana

यमुनानगर: ऋण दिलाने के बहाने महिला को कोठी में बुलाया, टूटी बोतल की नोक पर किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 03 Feb 2022 01:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर/बिलासपुर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर/बिलासपुर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 03 Feb 2022 01:30 AM IST
सार

ऋण दिलाने के बहाने महिला को कोठी में बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Woman gang-raped on the pretext of getting loan in Yamunanagar of Haryana
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर जिले के बिलासपुर क्षेत्र में तीन लोगों ने ऋण दिलाने के बहाने एक महिला को बुलाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। बिलासपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। महिला को बिलासपुर क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति लोन दिलाने के लिए बैंक मैनेजर से मिलवाने की बात कहकर कोठी में ले गया। जहां पहले से दो लोग मौजूद थे। वहां पहुंचने पर तीनों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सहेली के मोबाइल पर भैंस पर ऋण दिलाने के संबंध में एक व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने उन्हें बिलासपुर आकर मिलने को कहा। एक फरवरी को वह अपनी सहेली के साथ बिलासपुर में आरोपी से मिलने के लिए गई। इस दौरान आरोपी ने लोन के संबंध में बातचीत करने के लिए बैंक मैनेजर से मिलवाने की बात कही और एक कोठी में ले गया।
विज्ञापन


इस दौरान उसकी सहेली को उन्होंने बाहर खड़ा कर दिया। जब वह कोठी के अंदर गई तो वहां पहले से ही दो लोग बैठ कर शराब पी रहे थे। आरोपी ने उसे एक कमरे में बैठा दिया। कुछ देर बाद तीनों आरोपी उसके कमरे में आए और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। जब वह वहां से भागने लगी तो एक आरोपी ने शराब की बोतल फोड़ कर उसकी गर्दन पर रख दी और बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने उसे इस संबंध में किसी को बताने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एक आरोपी उन दोनों को बाइक पर बैठाकर बिलासपुर बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया। उसने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के बाद तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। 


बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की पहचान होने पर मामले की सच्चाई का पता लगाया जाएगा। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed