{"_id":"68e2348810393eefb10fae1f","slug":"wife-stabbed-her-alcoholic-husband-to-death-khijri-village-of-in-yamunanagar-married-10-years-earlier-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: यमुनानगर के खिजरी गांव में पत्नी ने शराबी पति की चाकू से हत्या, 10 साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana Crime: यमुनानगर के खिजरी गांव में पत्नी ने शराबी पति की चाकू से हत्या, 10 साल पहले हुई थी शादी
Sun, 05 Oct 2025 02:34 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:34 PM IST
सार
10 साल पहले सुखबीर और आरोपी महिला की शादी हुई थी। पिछले दो साल से दोनों के बीच लगातार झगड़े चल रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, सुखबीर शराब का आदी था और घरेलू हिंसा करता था। आरोपी महिला मानसिक रूप से भी परेशान थी।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुनानगर के थाना प्रतापनगर क्षेत्र के गांव खिजरी में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एक महिला ने अपने पति सुखबीर की धारदार हथियार (चाकू) से हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद आरोपी पत्नी ने खुद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और मौके से फरार हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इसकी वीडियो बनाई, जिसमें वह कहती नजर आ रही है कि जब मेरी लड़ाई होती है तो कोई समझता कौन है। पुलिस ने आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल जांच के लिए यमुनानगर सिविल अस्पताल ले गई। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
10 साल पहले सुखबीर और आरोपी महिला की शादी हुई थी। पिछले दो साल से दोनों के बीच लगातार झगड़े चल रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, सुखबीर शराब का आदी था और घरेलू हिंसा करता था। आरोपी महिला मानसिक रूप से भी परेशान थी, वह कई बार अपने बाल काट चुकी थी और पति से विवाद के दौरान हिंसक हो जाती थी।
विज्ञापन
शनिवार देर शाम किसी छोटी-मोटी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में आकर महिला ने चाकू से सुखबीर के गले पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुखबीर को परिजनों ने यमुनानगर के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कार्रवाई और जांचपुलिस की जांच टीम मौके पर पहुंची। हत्या का केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच शुरू की है।