{"_id":"64a452b7a1af7349360e6265","slug":"when-refused-to-drink-alcohol-the-husband-attacked-the-wife-with-a-knife-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: शराब पीने से मना किया तो पत्नी पर चाकू से किया वार, जेठ ने मौके पर आकर छुड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Yamunanagar: शराब पीने से मना किया तो पत्नी पर चाकू से किया वार, जेठ ने मौके पर आकर छुड़ाया
Tue, 04 Jul 2023 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 04 Jul 2023 10:41 PM IST
सार
रामपुरा पुलिस चौकी इंचार्ज भूप सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
knife चाकू
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
यमुनानगर शहर की महादेव कॉलोनी में शराब पीने से रोकने पर पति ने चाकू से अपनी पत्नी के गले पर वार कर दिया। शोर सुनकर महिला के जेठ ने मौके पर आकर महिला को छुड़ाया। उसने अन्य लोगों की मदद से महिला को अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
गनीमत यह रही कि चाकू का घाव ज्यादा गहरा नहीं था। जिस कारण उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने महिला के बयानों पर उसके आरोपी पति पर हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
महादेव कॉलोनी निवासी राखी ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 15 वर्ष पहले लव कुमार के साथ हुई थी। उसका पति शराब व अन्य कई प्रकार के नशे करता है। नशे के कारण वह उसके व बच्चों के साथ अक्सर मारपीट करता रहता है। मंगलवार सुबह वह उठी और पति से शराब न पीने को लेकर बात करने लगी।
विज्ञापन
इससे पति को गुस्सा आ गया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। आरोपी ने उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उसके गले पर चाकू से वार किया। जिसमें वह जख्मी हो गई। उसने शोर मचाया तो उसका जेठ सुरेश कुमार उनके घर पर आया। उसने उसके पति के चंगुल से उसे छुड़ाया और अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने मामले में आरोपी लव कुमार पर हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।