फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   was convicted for bike stolen, again arrested for same crime, crime, bike, police

बाईक चोरी के केस में था अंदर, बाहर निकलते ही फिर शुरु हुआ वही खेल

Fri, 02 Sep 2016 12:07 AM IST
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
was convicted for bike stolen, again arrested for same crime, crime, bike, police
चोर - फोटो : ब्यूरो
यमुनानगर। एंटी थेफ्ट सैल के हत्थे अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य चढ़े है। दोनों आरोपी वाहन चोरी के आरोप में जेल जा चुके है। जेल से आने के बाद आरोपियों ने फिर से वहीं काम शुरू कर दिया। आरोपियों ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से दस बाइक चोरी की वारदातें कबूली है।
विज्ञापन


पुलिस ने दस बाइकों को बरामद कर लिया है। गुरुवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन


एंटी व्हीक्ल थेफ्ट सैल के इंचार्ज एएसआई राजेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव कुतुबपुर निवासी संदीप कुमार और जगाधरी की गंगानगर कॉलोनी निवासी रविकांत उर्फ टींकू बाइक चोरी करने का काम करते है। आरोपी संदीप कुमार फव्वारा चौक के नजदीक चोरी की बाइक बेचने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि आरोपी रविकांत अन्य चोरी की बाइक को बेचने के लिए फतेहपुर नहर पुल से होता हुआ उत्तर प्रदेश जाएगा। सूचना के आधार पर सैल के इंचार्ज राजेश कुमान ने एसआई धर्म सिंह और एएसआई श्याम लाल के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया। गठित पुलिस टीमों ने नाकाबंदी करके संदीप को फव्वारा चौक और रविकांत को पश्चिमी नहर पुल फतेहपुर से चोरी की बाइक सहित काबू किया।

पूछताछ में आरोपियों ने पांच पांच बाइक चोरी की वारदातें कबूली। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी अलग अलग ही बाइक चोरी करते थे।

हरियाणा से चोरी कर यूपी में बेचता था बाइक :
आरोपी संदीप कुमार ने पूछताछ में कुल पांच बाइक चोरी की वारदातें कबूली। आरोपी को इससे पहले भी बाइक चोरी के मामलों में इसी सैल ने गिरफ्तार किया गया था। जेल से वापस आने के बाद भी वह चोरी करने से बाज नहीं आया। बाहर आते ही उसने फिर से यही काम शुरू कर दिया। यमुनानगर से बाइक चोरी करके वह उतर प्रदेश ले जाकर बेच देता था। बाइक चोरी करते ही चंद मिनटों में वह सीमा पार कर उत्तर प्रदेश पहुंच जाता था।


जेल से बाहर आकर फिर शुरू की बाइक चोरी :
आरोपी रविकांत से चार और बाइक बरामद की। आरोपी ने यमुनानगर और उत्तरप्रदेश से चोरी करने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। रविकांत पहले भी बाइक चोरी के मामले में जेल में था। वह मई माह में जेल से आया और बाहर आते ही फिर से वहीं काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed