फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   vhilshop,workshop, aacident, managment

व्हील शॉप में फिर हादसा, वर्कशाप प्रबंधन नहीं ले रहा सबक

Fri, 24 Feb 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Fri, 24 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
रेलवे वर्कशाप की व्हील शॉप में गुरुवार को फिर से हादसा हुआ। इस बार भी व्हील शॉप की क्रेन का वेट होल्डिंग सिस्टम फेल हो गया और क्रेन से उठाया जा रहा वेट नीचे आ गिरा। इससे वहां काम काम कर रहे कर्मचारी बाल-बाल बच गए। बीते एक पखवाड़े में ही वर्कशाप में यह तीसरा हादसा है, लेकिन वर्कशाप प्रबंधन ने कोई सबक नहीं लिया। इससे रेलवे कर्मियों में भी रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को व्हील शॉप में काम चल रहा था। क्रेन से वेट को उठा कर एक से दूसरी जगह लगाया जा रहा है। इसी दौरान वेट होल्डिंग सिस्टम फेल हो गया और वेट नीचे आ गिरा। हादसे के समय व्हील शॉप में कई अन्य कर्मी काम कर रहे थे। गनीमत यह रही कि कोई वेट की चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


फरवरी में ही तीसरी बार हुआ हादसा:
रेलवे वर्कशाप की व्हील शॉप में क्रेन से फरवरी के दौरान ही तीन बार हादसे हो चुके हैं। इससे पहले बीती 15 फरवरी को शॉप में लोड होल्डिंग के दौरान सिस्टम फेल हो गया था और वेट नहीं आ गिरा था। शॉप में तब भी काम चल रहा था और अन्य कर्मी आस पास ही काम कर रहे थे। लेकिन वे बाल-बाल बच गए थे। इससे पहले आठ फरवरी को भी क्रेन से उठाए जा रहे व्हील नीचे आ गिरे थे। उस समय इन व्हील की चपेट में आने से तीन कर्मचारी बाल-बाल बच गए थे। इसके बाद वर्कशाप में हंगामा भी हुआ था। जिस पर कार्रवाई करते हुए रेलवे प्रबंधन ने तीन कर्मियों को निलंबित भी किया था। इससे एक महीने पहले भी क्रेन में फाल्ट आ गया था। इसके अलावा करीब पांच महीने पहले क्रेन पर काम कर रहे एक कर्मी की गिरने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों क्रेन में आ रही दिक्कत:
सूत्रों के मुताबिक व्हील शॉप में दो क्रेन हैं। एक क्रेन का ट्रेक घिस चुका था, जिसकी वजह से उससे काम नहीं लिया जा रहा था। अब दूसरी क्रेन के वेट होल्डिंग सिस्टम में भी दिक्कत आ रही है। फिर भी इस क्रेन काम चलाया जा रहा है। बीती 15 फरवरी को हुए हादसे के बाद यूनियन पदाधिकारियों व कर्मियों ने क्रेन से काम बंद करवाने की मांग रखी थी। तब अधिकारियों ने क्रेन से काम बंद करने का आश्वासन भी दिया था। सूत्रों के मुताबिक दो-तीन दिन क्रेन से काम नहीं लिया गया। व्हील शॉप में अधिक वजन का सामान है, क्रेन न होने से काम करने में दिक्कत आ रही थी। उसी क्रेन से गुरुवार को काम किया गया तो फिर हादसा हो गया। जबकि कर्मियों ने क्रेन के सिस्टम को ठीक कराने की मांग रखी।
बाक्स:
वर्कशाप प्रशासन हादसों को रोकने की ओर ध्यान दे: सैनी
नार्दन रेलवे इंजीनियर एसोसिएशन के डिविजनल वर्किंग प्रेसिडेंट इंजीनियर राजेश सैनी का कहना है कि व्हील शॉप में यह तीसरा हादसा है। वर्कशाप में बार बार हादसे हो रहे हैं और रेलवे प्रबंधन इसके प्रति गंभीर नहीं हो रहा है। जहां भी फाल्ट है उसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाया जाना चाहिए। सुरक्षा में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। लगता है कि रेलवे प्रशासन किसी जानी नुकसान के बाद ही नींद से जगेगा।


फिर काम बंद करवाया गया: राणा
नार्दन रेलवे मैंस यूनियन के शाखा सचिव राज कुमार राणा का कहना है कि फिर से हादसा हुआ है। जिसके बाद यूनियन पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने अधिकारियों से बात कर उस क्रेन से काम ही बंद करवा दिया है। व्हील शॉप में दूसरी क्रेन खड़ी है, जिसका ट्रेक घिस चुका था। इस वजह से उसे क्रेन से काम नहीं लिया जा रहा था। अब उसी क्रेन का ट्रेक चेंज करवाया जा रहा है और उसी क्रेन से काम लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed