{"_id":"58051e264f1c1b592c70321d","slug":"uncle-nephew-gandasi-atteck","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-भतीजा पर गंडासी से हमला कर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा-भतीजा पर गंडासी से हमला कर किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छछरौली क्षेत्र के गांव कोट बसावा सिंह में रंजिशन चाचा भतीजा पर गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। दोनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों को नामजद किया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
गांव कोट बसावा निवासी सबीर ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी गांव के ही रियासत से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। बहस बढ़ती देख लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करवा दिया। लेकिन रियासत इसी बात को लेकर रंजिश रखने लगा। 16 अक्टूबर सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह गांव में किसी काम से जा रहा था। रास्ते में उसे रियासत मिला और वह उससे बहस करने लगा। सबीर ने बताया कि इस दौरान रियासत ने इमरान, मलखान, सखिया तथा इरफान उर्फ फना के साथ मिलकर उस पर गंडासी से हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका भतीजा शाहिद उसे बचाने आया तो उक्त पांचों ने उस पर भी हमला कर दिया। शोर और चीख पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग पहुंचे जिन्हें देखकर वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई नर सिंह का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।