फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two people clashed in Panchayat in Yamunanagar

Yamunanagar: पंचायत में भिड़े दो लोग, समझाने आए व्यक्ति को भी पीटा, गांव मनभरवाला की घटना

Fri, 28 Apr 2023 04:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 28 Apr 2023 04:14 PM IST
सार

यमुनानगर के गांव मनभरवाला में कृष्णा की 15 अप्रैल को उनके गांव के ही नरेश के साथ मारपीट हो गई थी। इस बात को लेकर देर शाम उनके गांव के रविदास मंदिर में पंचायत हा रही है। पंचायत में उसके चाचा के लड़के सुदेश, उसके पिता धर्मपाल, चचेरे भाई टोनी भी थे।

विज्ञापन
Two people clashed in Panchayat in Yamunanagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यमुनानगर के गांव मनभरवाला में मारपीट को लेकर हो रही पंचायत में दो लोग भिड़ गए। जब गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें समझाया तो एक युवक ने उससे भी मारपीट की। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव मनभरवाला निवासी अनिल कुमार ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नत्थनपुर अड्डे पर मोबाइल रिपेयर की दुकान है।

विज्ञापन


नरेश के साथ मारपीट
उनके गांव के कृष्णा की 15 अप्रैल को उनके गांव के ही नरेश के साथ मारपीट हो गई थी। इस बात को लेकर देर शाम उनके गांव के रविदास मंदिर में पंचायत हा रही है। पंचायत में उसके चाचा के लड़के सुदेश, उसके पिता धर्मपाल, चचेरे भाई टोनी भी थे। उनके गांव के मुकेश कुमार ने नरेश कुमार के पक्ष के लोगों से पूछा कि सच्चाई बताओं की नरेश ने कृष्णा को क्यों पीटा।
विज्ञापन


आरोपी के चंगुल से छुड़ाया
इस बात को लेकर उनके गांव का बिट्टू भड़क उठा और मुकेश को धमकाने लगा। उसने बीच बचाव करते हुए उन्हें समझाया कि क्यों बहस कर रहे हो। आरोप है कि उसके इतना कहते ही आरोपी बिट्टू ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी है। आरोपी ने उसे नीचे गिराकर लातों व थप्पड़ों से पीटा। उसके चचेरे भाई सुदेश व टोनी ने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान आरोपी बिट्टू ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया। उसके परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया।जांच अधिकारी एसआई सुभाष चंद का कहना है कि घायल अनिल की शिकायत पर आरोपी बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed