{"_id":"58a499e34f1c1b1d5cd83d6c","slug":"two-days-transfer-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में केस रद कर हो चौकी प्रभारी का तबादला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दिन में केस रद कर हो चौकी प्रभारी का तबादला
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गोरबनी के रमजान के खिलाफ दर्ज चोरी के मामले के विरोध में घाड़ क्षेत्र के दर्जनों लोग अपने गांवों के सरपंचों व कांग्रेस नेता बृजपाल छप्पर के साथ बिलासपुर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसडीएम के न होने पर तहसीलदार तरूण सहोता को रणजीतपुर चौकी में दर्ज चोरी के मुकदमे को रद करने और चौकी इंचार्ज का तबादला करने की मांग की। बिलासपुर रेस्ट हाउस में बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे घाड़ क्षेत्र के अहमदा नगली, धर्मा, पिरथी सिंह, आलगीर, गुरमीत, भूरा, असलम खान, कर्मबीर, गफूर मोहम्मद, महबूब हसन, हाकम समेत दर्जनों लोग अपने गांवों के सरपंचों सहित एकत्रित हुए। इस दौरान कांग्रेस नेता बृजपाल छप्पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके बाद सभी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिलासपुर एसडीएम कार्यलय पहुंचे, जहां एसडीएम के कार्यलय में न होने पर उन्होंने अपना ज्ञापन तहसीलदार तरूण सहोता को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से चेताया गया कि यदि दो दिन के अंदर रणजीतपुर चौकी में दर्ज चोरी का केस रद कर चौकी प्रभारी का तबादला नहीं किया गया तो वह रणजीतपुर क्षेत्र में रोड जाम कर बड़ा प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने रायल्टी वाले प्रदीप धीमान की शिकायत पर रमजान और चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रमजान व उसके चार अन्य साथियों ने उनके गोराबनी नाके पर मारपीट कर छीना-छपटी की। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर रमजान को गिरफ्तार किया गया था। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
रणजीतपुर, प्रभारी, रणजीतपुर चौकी।