फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Twelve, year, girl, rape

12 वर्षीय लड़की किया दुष्कर्म

Sat, 28 Jan 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Sat, 28 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Twelve, year, girl, rape
 एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने 12 वर्षीय लड़की को सुनसान जगह ले जाकर वारदात की और उसे इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके डर से करीब ढाई माह तक लड़की चुप रही, किंतु आरोपी के बार-बार परेशान करने पर पीड़िता ने परिजनों की मदद से इस बारे पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना साढौरा के अंतर्गत क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी 12 नवंबर को किसी काम से घर से बाहर गई थी। इस दौरान छछरौली निवासी युवक उनकी बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया, जहां पर युवक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उनकी बेटी को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस कारण उनकी बेटी ने डर के कारण घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। इसके बाद आरोपी युवक फिर से उनकी बेटी को परेशान करने लगा। इसके तंग होकर घटना के बारे उन्हें बताया। वह अपनी लड़की को महिला थाना लेकर पहुंचे और इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। मामले की जांच कर रहे एएसआई मुकेश ने कहा कि आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed