फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   theft

परिवार शादी में पीछे चोर घर से चोरी कर ले गए लाखों के आभूषण व नकदी

Tue, 02 Feb 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Tue, 02 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
महावीर कॉलोनी चोर सूने घर के ताले तोड़ 40 हजार रुपये की नकदी सहित लाखों रुपये के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गए। वारदात के समय परिवार शादी समारोह में बनारस गया हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने मौके का मुआयना किया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महावीर कॉलोनी निवासी लोकेंद्र त्यागी ने बताया कि 26 जनवरी को वे परिवार के सभी सदस्यों के साथ बनारस में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में गए थे। इस दौरान वे घर के सभी दरवाजों व गेट का ताला लगाकर गए थे। रविवार देर शाम वे शादी समारोह से घर लौटे तो उन्होंने देखा कमरे के दरवाजों के ताले टूटे पड़े हुए थे। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी हुई थी और उसके अंदर का सामान कमरे में बिखरा पड़ा हुआ था। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस और सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने संदिग्ध स्थानों से फिंगर प्रिंट जुटाए। लोकेंद्र ने बताया कि चोर अलमारी में रखी 40 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन, मंगलसूत्र, दो घड़ियां, दो लेडिज घड़ियां, एक चांदी की प्लेट, पांच चांदी के सिक्के और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सूने घर के ताले तोड़ हजारों के गहने चोरी
हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-17 निवासी युद्धवीर ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे। रविवार को जब वे घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा हुआ था। जब वे घर के भीतर गए तो उन्होंने देखा कि अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा हुआ था। कमरे में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। जांच करने पर उसने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखी हजारों रुपये की नगदी व सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed