फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   theft

50 हजार की नकदी सहित लाखों के गहने चोरी

Sat, 16 Jan 2016 12:49 AM IST
यमुनानगर ब्यूराो
यमुनानगर ब्यूराो Updated Sat, 16 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
फर्कपुर थाना क्षेत्र की अमरपुरी कॉलोनी में घर का ताला तोड़कर चोर 50 हजार रुपये की नगदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर पुलिस ने सीन आफ क्राइम टीम के साथ मौके का मुआयना किया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन



अमरपुरी कॉलोनी निवासी दया रानी ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने मकानों के निर्माण का काम लगाया हुआ है। घर का सारा जरूरी सामान निर्माणाधीन घर के एक कमरे में रखा हुआ है। रात के समय वे कमरे का ताला लगाकर पड़ोसियों के घर में सोने चले जाते हैं। 13 जनवरी की रात को भी वे घर का ताला लगाकर पड़ोसियों के घर में सोने के लिए चले गए। सुबह जब वे घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कमरे के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। जब वे अंदर गए तो उन्होंने देखा कि सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन


अलमारी खुली पड़ी थी, जिसके अंदर मकान के निर्माण के लिए रखी गई 50 हजार रुपये की नकदी, सोने व चांदी के आभूषण और अन्य सामान गायब था। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर फर्कपुर थाना पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने संदिग्ध स्थानों की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी
विद्युत निगम के एसड़ीओ सोहन लाल ने बताया कि निगम का एक ट्रांसफार्मर गांव जयपुर के खेतों में लगा हुआ है। 13 जनवरी को उन्हें सूचना मिली थी कि चोरों ने उक्त ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी कर लिए हैं। उसने मौके पर जाकर जांच की तो ट्रांसफार्मर से करीब 11 हजार रुपये के उपकरण गायब मिले। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed