फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Teenager raped by neighbor in Yamunanagar of Haryana

Yamunanagar: पड़ोसी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर बेड में छिपाया, पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Aug 2023 08:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Aug 2023 08:37 PM IST
सार

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Teenager raped by neighbor in Yamunanagar of Haryana
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : Social media

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में 28 वर्षीय व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया और अपने कमरे के ही दीवान बेड में छिपा दिया। किशोरी के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

 
14 वर्षीय किशोरी को पड़ोस के ही 28 वर्षीय व्यक्ति ने बहला फुसला कर अपने घर पर बुला लिया। किशोरी शनिवार शाम उसके घर पर गई थी। आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। किशोरी ने घबरा कर अपने घर जाने से मना कर दिया। इस पर आरोपी ने उसे अपने ही घर में बेड के अंदर छिपा दिया।
विज्ञापन


जब देर रात तक किशोरी घर नहीं आई तो परिवार के लोग उसकी खोज करने लगे। परिजन शक के आधार पर आरोपी के घर पर भी गए लेकिन उसने कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। इस पर परिजनों ने बेटी की तलाश के लिए थाने में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस शक के आधार पर आरोपी के घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पुलिस को भी गुमराह करता रहा। इसी दौरान पुलिस ने उसके कमरे में बेड की तलाशी ली तो उसमें से किशोरी बरामद हुई। जांच अधिकारी सुषमा ने बताया कि किशोरी को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed