{"_id":"57e030fa4f1c1b1a03a82882","slug":"teasing-weapon-police-haryana-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार के बल पर महिला से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजधार हथियार के बल पर महिला से छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। साढ़ौरा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर अराईयां में एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार के बल पर महिला के साथ छेड़छाड़ की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्द बोले। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे के करीब वह गांव रामपुर अराईयां में किसी काम के लिए जा रही थी। इस दौरान रास्ते में रामपुर अराईयां के नजदीक उसे रामपुर अराईयां निवासी मामड़ा मिल गया। आरोप है कि व्यक्ति ने उसे तेजधार हथियार दिखाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने इसका विरोध जताया तो आरोपी ने उससे मारपीट की और उसे जाति सूचक शब्द बोलकर अपमानित किया।
उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गया। उसने पुलिस व परिजनों को मामले की सूचना दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी मामड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी कमला देवी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।