{"_id":"9f0b0910d215b8283340458f10eed997","slug":"sisters-of-two-friends-complaind-for-molestation-and-attempted-to-rape-on-each-other-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दोस्तों की बहनों ने एक-दूसरे के भाई पर लगाया छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दोस्तों की बहनों ने एक-दूसरे के भाई पर लगाया छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुनानगर
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महिला थाने में छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास के दो मामले दर्ज किए गए हैं। एक मामला नाबालिगा की शिकायत पर दर्ज हुआ है। दोनों शिकायतकर्ता के भाईयों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। पुलिस इस मामले की सच्चाई पता करने में जुट गई है।
थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 16 साल की किशोरी ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दी कि उसके भाई के दोस्त का उसके घर आना-जाना था। गत 17 जनवरी को उसके भाई का दोस्त अपने एक अन्य साथी के साथ उनके घर आया। उस समय वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि उन दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ की व दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब उसने चिल्लाना शुरू किया तो दोनों वहां से भाग गए।
पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। अगले दिन इस मामले के एक आरोपी की 29 साल की बहन ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दी कि छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने वाली नाबालिगा का भाई उसके भाई का दोस्त है। गत 18 जनवरी को वह उसके घर आया और उसने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसके शोर मचाने पर वह मौके से भाग गया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला थाना पुलिस ने दोनों मामलों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।