फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   side, of, road, dry, lines

सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ ने ली सोले की जान, जीजा पीजीआई रेफर

Fri, 10 Mar 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Fri, 10 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
side, of, road, dry, lines
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
यमुनानगर। सड़क किनारे खड़े सुखे पेड़ गिरने से एक बार फिर युवक की जान चली गई। इस बार पेड़ का शिकार बाइक सवार जीजा और साला बने। हादसे में साले की मौत हो गई, जबकि जीजा घायल हो गए। हादसा साढ़ौरा-कालाअंब रोड पर गांव निजामपुर के पास गुरुवार सुबह हुआ। हादसे के समय जीजा साला कालाअंब की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। बता दें कि इससे पहले भी सड़क किनारे खड़े झुके और सूखे पेड़ गिरने से लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भी विभाग सतर्क नहीं हो रहा।
विज्ञापन

साढ़ौरा के गांव यासीन माजरी निवासी सलिंद्र (24) कालाआंब में हेयर ड्रेसर की दुकान करता था। बुधवार को सलिंद्र के घर पर उसका जीजा कालाआंब निवासी माया राम भी आया हुआ था। गुरुवार सुबह दोनों बाइक पर कालाआंब में अपने काम पर जा रहे थे। साढौरा कालाआंब रोड पर जब वे गांव निजामपुर के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ हवा चलने से उनकी बाइक पर गिर गया। पेड़ गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने जीजा और साले को गंभीर हालत में साढौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां पर डाक्टरों ने सलिंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके जीजा मायाराम को गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना पाते ही थाना साढौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। कुछ ही देर में मृतक के परिजन भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पेड़ गिरने से पहले भी जा चुकी है जान
सड़क किनारे खड़े झुके व सुखे पेड़ों को विभाग समय पर नहीं कटवाता। इसके चलते बारिश या हवा चलने पर पेड़ सड़क पर गिरते हैं। इनकी चपेट में वाहन चालक या राहगीर आ जाते हैं। करीब दो साल पहले सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर रतनगढ़ के नजदीक पेड़ गिरने से बाइक सवार जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मी भाटिया नगर निवासी रामशरण की मौत हो गई थी। इसके बाद बीते वर्ष सेंट थॉमस स्कूल के नजदीक सुखा पेड़ गिरने से दो लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष पहले ही हुआ था विवाह
मृतक सलिंद्र का दो वर्ष पहले ही विवाह हुआ था। सलिंद्र की मौत का समाचार सुन कर उसकी गर्भवती पत्नी सहित उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है।

अप्रैल माह में सूची में शामिल किया जाना था पेड़
बीते वर्ष अप्रैल माह में सुखे पेड़ों की सूची बनाई थी। उस समय यह पेड़ हरा था। इस वर्ष अप्रैल माह में इस पेड़ को सूखे पेड़ों की सूची में शामिल करना था। इससे पहले यह हादसा हो गया।

राजकुमार राघव, वन रेंज अधिकारी

हादसे के बाद पुलिस मौके पर गई थी। जांच में पेड़ सुखा पाया गया। सुबह के समय हवा चलने के दौरान पेड़ गिर गया। इससे हादसा हुआ। हादसे में मरे युवक के शव को पोस्टमार्टम करा दिया गया है। वहीं घायल का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है।
- सचिन, एसएचओ, थाना साढौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed