फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Security guard was attacked after accusing him of theft In Yamunanagar, he got injured and committed suicide

यमुनानगर: सिक्योरिटी गार्ड पर चोरी का आरोप लगाकर की मारपीट; आहत होकर दी जान, गुस्साए परिजन बोले हत्या हुई

Fri, 29 Sep 2023 03:37 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 29 Sep 2023 03:37 PM IST
सार

यमुनानगर से फैक्टरी के सिक्योरिटी गार्ड के आत्महत्या का मामला सामने आया है। मामले बताया जा रहा है कि पहले गार्ड पर चोरी का आरोप लगाया गया, जिसके बाद उसकी कर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Security guard was attacked after accusing him of theft In Yamunanagar, he got injured and committed suicide
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनानगर में पर्स चोरी का आरोप लगाकर मारपीट करने से आहत होकर फैक्टरी के सिक्योरिटी गार्ड परवालों निवासी 40 वर्षीय प्रमोद ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। उसने फैक्टरी में शराब पी रहे कर्मचारियों की वीडियो बनाई थी। जिस पर उन कर्मियों द्वारा उस पर पर्स चोरी करने का झूठा आरोप लगाते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामले में फैक्टरी मालकिन, उसके बेटे, मैनेजर व चार कर्मचारियों पर मारपीट व आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम कार्रवाई के दौरान मृतक के परिजनों ने विलाप करते हुए कहा कि प्रमोद ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होंने रोष जताया और जल्द गिरफ्तारी न होने पर धरना देने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार
गांव परवालों निवासी विक्रम ने बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका सबसे बड़ा भाई प्रमोद कुमार गांव परवालों स्थित बिगा प्लाईवुड फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। उसकी रात की शिफ्ट में शाम साढ़े सात बजे से सुबह साढ़े सात बजे तक ड्यूटी थी। 26 सितंबर की रात को उसके भाई प्रमोद ने फैक्टरी के अंदर बैठ शराब पी रहे विक्की, शोकीन, सन्नी व रिंपी की वीडियो बनाई थी। इस बात की रंजिश में आरोपी सन्नी अगले दिन सुबह उसके भाई प्रमोद पर पर्स चोरी करने का झूठा आरोप लगा दिया।
विज्ञापन


इस बात को लेकर वीरवार की शाम पांच बजे उसके भाई को फोन करके फैक्टरी बुलाया। उसका भाई जब फैक्टरी गया तो वहां विक्की, शौकिन, सन्नी, रिंपी, फैक्टरी मैनेजर व फैक्टरी मालकिन परविंद्र लुथरा व उसके बेटे ने अपने दफ्तर में बुलाकर उसके साथ मारपीट की। आरोपी रिंपी ने उसके भाई का फोन छीन लिया। इसके बाद फैक्टरी के गेट के बाहर आरोपी विक्की, शौकीन, सन्नी व रिम्पी ने फिर उसके भाई के साथ मारपीट की। जिसकी वीडियो फैक्टरी के सीसीटीवी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी के झूठे आरोप और मारपीट की वजह से उसका भाई मानसिक रूप से परेशान हो गया। इसके बाद उसने कोई जहरीली चीज खा ली। गंभीर हालत में उसका भाई अपने घर के दरवाजे पर आकर गिर गया। वे उसे तुरंत जगाधरी के निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने जवाब दे दिया। इसके बाद वे उसे गाबा अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आरोप है कि उसके भाई ने विक्की, शोकिन, सन्नी, रिम्पी, फैक्टरी मैनेजर, फैक्टरी मालकिन परविंद्र लूथरा व उसके बेटे द्वारा प्रताड़ित करने से आहत होकर आत्महत्या की है। बूड़िया थाना पुलिस ने सातों आरोपियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। 

परिजन बोले, पहले पीटा, फिर जहर देकर मारा, इंसाफ न मिला तो देंगे धरना

प्रमोद की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रोष जताया। विलाप करते हुए उसके परिजन पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंचे। यहां उन्होंने विलाप करते हुए हाथ जोड़कर पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई। उनका कहना था कि प्रमोद पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर उसे पीटा गया। इसके बाद उसे जबरन जहर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। प्रमोद ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या हुई है। दोषियों को भी फांसी की सजा दो। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे यहीं पर धरना देंगे। 

डायरी में लिखा सुसाइड नोट

विक्रम ने बताया कि मरते मरते उसके भाई ने उन्हें पूरी घटना के बारे में बताया। साथ ही बताया कि उसकी पेंट की जेब में एक डेयरी है। जिसमें उसने सुसाइड करने के कारणों के बारे में लिखा है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं प्रमोद अपने होश में यह बता रहा हूं कि मैं कंपनी बिगो वुड में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता हूं। मंगलवार को मैं अपनी ड्यूटी पर था। उस रात लिफ्ट वाला सन्नी, ऑपरेटर शौकिन, फिटर विक्की और सन्नी ने फुल दारू पिया था। जब सुबह हुई तो सन्नी मेरे पास आकर बोला कि मेरा पर्स चोरी हुआ है।

जबकि मेरा उसके पर्स से कोई लेना देना नहीं। आज फिर उसे कंपनी बुलाया गया। कहा कि आपने चोरी की। लेकिन मैं अपने बच्चों की कसम खाता हूं कि मैंने चोरी नहीं की। मैडम ने भी मेरा साथ नहीं दिया। 5.15 पर मैं कंपनी गया। लेकिन वहां मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई। मैंने विक्की शौकिन की वीडियो बनाई थी तो उन लोगों ने बुलवाकर मुझे बहुत पीटा। मैंने मैडम को बोला तो मैडम ने भी मेरी पूरी बात नहीं सुनी। उन लोगों ने उसे पूरी लेबर के सामने पीटा। अपनी इज्जत की खातिर मैं मरने जा रहा हूं। मेरे मरने का कारण विक्की, शौकिन, मैनेजर और मैडम है। 

अधिकारी के अनुसार

वीरवार रात उनके पास प्रमोद की जहर खाने से मौत होने की सूचना आई थी। मृतक के भाई ने फैक्टरी की मालकिन, मैनेजर व चार-पांच अन्य पर मारपीट करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मामले में सभी आरोपियों पर मारपीट व आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। हत्या के आरोपों की जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह का पता चलेगा। -भूपेंद्र राणा, एसएचओ, थाना बूड़िया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed