{"_id":"57eac0e84f1c1bf90a57656e","slug":"satta-fight-police-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टे को लेकर दो गुटों में झगड़ा, एक पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सट्टे को लेकर दो गुटों में झगड़ा, एक पीजीआई रेफर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर
- फोटो : यमुनानगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। आजाद नगर में पश्चिमी यमुना नहर किनारे सट्टे को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़े में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां से एक युवक की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन आजाद नगर गली नंबर चार निवासी भोला व सूरज ने बताया कि कि पश्चिमी नहर किनारे रात को सट्टा चलता है। देर शाम को उनका दोस्त आजाद नगर निवासी नीरज घूमने के लिए पश्चिमी यमुना नहर किनारे गया था। उसने सट्टा खेल रहे आरोपियों को वहां सट्टा खेलने से मना किया। जिसके चलते आरोपी उससे बहस करने लगे। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने नीरज पर हमला कर दिया।
शोर सुनकर जब वे दोनों उसके बचाव में वहां गए, तो आरोपियों ने उन पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें वे तीनों घायल हो गए। शोर सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। लोगों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां से नीरज की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिलीभगत से चल रही सट्टेबाजी
आजाद नगर के कुछ लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। लोगों का आरोप है कि यहां दिन रात सट्टेबाजी चलती है। यह सब पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है। कोई मामले में कार्रवाई नहीं की जाती। वैसे तो गश्त करने पुलिस बहुत कम आती है, अगर आती है तो सट्टेबाजों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
आजाद नगर में हुए झगड़े में घायलों के बयान लेने के लिए पुलिस कर्मी को भेजा गया है। शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
- देवेंद्र सिंह, प्रभारी, सिटी थाना