{"_id":"62bcc0536a26ce7afd662b43","slug":"renu-bala-mla-from-haryana-sadhaura-got-a-whatsapp-call-from-a-foreign-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: साढौरा विधायक रेनू बाला को आई व्हाट्सएप कॉल, कहा- ‘आपको मारने के लिए दी है 25 लाख की सुपारी’ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: साढौरा विधायक रेनू बाला को आई व्हाट्सएप कॉल, कहा- ‘आपको मारने के लिए दी है 25 लाख की सुपारी’
Thu, 30 Jun 2022 02:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर/साढौरा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर/साढौरा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:42 AM IST
सार
कॉलर ने विदेशी नंबर से साढौरा विधायक रेनू बाला को व्हाट्सएप कॉल कर विरोधियों से जान का खतरा बताया। विधायक ने एसपी को शिकायत दी है। पुलिस की टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
साढौरा विधायक रेनू बाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर जिले के साढौरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रेनू बाला को किसी ने विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर उन्हें विरोधियों से जान का खतरा बताया है। कॉल करने वाले ने कहा है कि विरोधियों ने उन्हें मारने के लिए 25 लाख रुपये सुपारी दी है। वह संभल कर रहें। फोन आने के बाद विधायक ने इसकी शिकायत एसपी को दी है। जिस नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी, वह नंबर भी एसपी को दिया है।
विज्ञापन
साढौरा विधायक के मोबाइल पर 24 जून की दोपहर करीब 12 बजे एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह उनका शुभचिंतक बोल रहा है। आपको मारने के लिए आपके विरोधियों ने 25 लाख रुपये की सुपारी दी है। उनके विरोधी उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए वे अलर्ट रहें।
विज्ञापन
फोन करने वाले ने कहा था कि वह उन्हें दोबारा फोन करेगा, लेकिन अब तक उनके पास कोई फोन नहीं आया। इसके बाद साढौरा विधायक, एसपी मोहित हांडा से मिलीं और उन्हें वह नंबर दिया, जिससे उनके पास कॉल आई थी। विदेशी नंबर से कॉल आने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। एसपी ने मामले की जांच के लिए एक टीम लगाई है जो मामले की जांच कर रही है, हालांकि पुलिस अधिकारी इस संबंध में कुछ बताने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
साढौरा विधायक रेनू बाला का कहना है कि उनके पास एक नंबर से कॉल आया था। मुझे लगता है कि यह कॉल ऐसे ही किसी ने किया होगा। इस बारे में उन्होंने एसपी को शिकायत दे दी है।