{"_id":"6621f97780191cd446053b26","slug":"murder-of-young-man-in-yamunanagar-miscreants-entered-house-with-intention-of-robbery-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में अधेड़ की हत्या: लूट के इरादे से घर में घुसे थे बदमाश, सिर पर धारदार हथियार से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यमुनानगर में अधेड़ की हत्या: लूट के इरादे से घर में घुसे थे बदमाश, सिर पर धारदार हथियार से किया हमला
Fri, 19 Apr 2024 10:36 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 19 Apr 2024 10:36 AM IST
सार
यमुनानगर में अधेड़ की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बदमाश घर में लूट के इरादे से घर में घुसे थे। जिसके बाद बदमाशों ने अधेड़ के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनानगर जिले के खारवन गांव में घर के बरामदे में सो रहे अधेड़ पर बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 55 वर्षीय छोटू के तौर पर हुई है। जबकि साल 2012 में उसकी पत्नी की भी मौत हो चुकी है। वह घर में अकेला रहता था और ऑटो चलाकर गुजर बसर कर रहा था। परिजनों को शक है छोटू अपनी जेब में पैसे रखता है शायद इसलिए बदमाशों ने लूट के इरादे से उसकी हत्या कर दी है। जगाधरी सदर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार छोटू रात को वह चारपाई पर सोया हुआ था, सुबह जब उसका बड़ा भाई सतपाल उसे जगाने के लिए आया तो देखा की चारपाई के नीचे खून बह रहा है। यह देखकर वह दंग रह गया। जब उसके शरीर को सीधा किया तो उसके शरीर में सांस नहीं थे। सिर पर तेजधार हथियार से हमला करने के निशान थे।
विज्ञापन
मृतक छोटू के भाई सतपाल ने बताया कि रात में उससे मिलकर गया था और सुबह उसे इस हालत में पाया। उन्होंने यह भी बताया कि छोटू के घर में पहले भी कहीं दफा चोरी हो चुकी थी। साल 2012 में उसकी पत्नी की भी मौत हो चुकी है उसकी कोई संतान नहीं थी और बीते कई सालों से वह ऑटो चला रहा था। हत्या की सूचना परिवार के लोगों ने सदर थाना जगाधरी को दी। जिसके बाद सीआईए, फॉरेंसिक और यमुनानगर सदर थाने की टीमें मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी परमिंद्र ने बताया कि सूचना मिली थी खारवन गांव में व्यक्ति की हत्या कर दी गई है इसके बाद मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में यह मामला लूट के बाद हत्या की गई है।आसपास के सीसीटीवी के आधार पर जल्द हथियारों का पता लगाएंगे।
विज्ञापन