{"_id":"5852e1f64f1c1bdc3964a22e","slug":"mobile-shop-35-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शॉप से उड़ाए 35 मोबाइल और 12 हजार की नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल शॉप से उड़ाए 35 मोबाइल और 12 हजार की नकदी
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जगाधरी वर्कशॉप रोड पर अमन पैलेस के समीप स्थित मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर चोरों ने 12 हजार रुपये की नकदी समेत 35 मोबाइल चोरी कर लिए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
प्रलाहदपुरी निवासी रवि ने थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी वर्कशॉप रोड पर अमन पैलेस के समीप शिवम कम्यूनिकेशन के नाम से दुकान है। 13 दिसंबर को वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगली सुबह उनके पड़ोसी दुकानदार ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचे और देखा कि दुकान के शटर पर लगे ताले टूटे है और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पाया कि गुल्लक से करीब 12 हजार रुपये की नकदी समेत दुकान से करीब 35 मोबाइल गायब हैं। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव रानीपुर में ट्रांसफार्मर से हजारों के उपकरण चोरी:
बिजली निगम बिलासपुर सर्कल के एसडीओ सुदेश कुमार ने बताया कि निगम का एक ट्रांसफार्मर गांव रानीपुर में लगा है। चोरों ने उक्त ट्रांसफार्मर से करीब 25 हजार रुपये के उपकरण चोरी कर लिए। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
बिलासपुर कोर्ट कांप्लेक्स व कपालमोचन से बाइक चोरी:
गांव कोतरा खास निवासी नरेश ने बताया कि वह बाइक पर बिलासपुर कोर्ट में किसी काम से आए थे। इस दौरान उन्होंने बाइक को कोर्ट कांप्लेक्स में खड़ा कर दिया था, जहां से चोरों ने उनकी बाइक को चोरी कर लिया। इसी प्रकार चोरों ने गांव चलोंधी निवासी वीरभान की बाइक को कपालमोचन से चोरी कर लिया।