{"_id":"574f36794f1c1ba409108df6","slug":"mobile-jail-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद कैदी से मिला मोबाइल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में बंद कैदी से मिला मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। जिला जेल में चेकिंग के दौरान कैदी से मोबाइल व सिम कार्ड बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। भारी सुरक्षा के बीच कैदी तक मोबाइल पहुंचना जेल की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा करता है।
जेल अधीक्षक संजय बांगड़ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जेल में कैदी अवैध रूप से मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। सूचना के आधार पर एक-एक कर सभी बैरक में मौजूद कैदियों की तलाशी ली गई। जब वह कैदी अनिल कुमार की बैरक के नजदीक पहुंचे तो कैदी अनिल कुमार उन्हें देख घबरा गया। पुलिस ने अनिल कुमार की तलाशी ली तो उसके पास से एक मोबाइल व सिम कार्ड बरामद हुआ है। उन्होंने मोबाइल को कब्जे में लेकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बता दें कि जेल में कैदियों से मिलने आने वाले परिजनों की गहनता से जांच की जाती है। उसके बाद उनकी एंट्री होती है। बावजूद इसके जेल में बंद कैदियों के पास मोबाइल पहुंच जाते हैं। जो जेल की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा करते हैं।