फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man stabbed to death in Yamunanagar

Yamunanagar: लव मैरिज करने से नाराज थे लड़की के भाई, युवक को चाकू से गोद डाला, तीन माह का है बेटा

Mon, 22 Apr 2024 12:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 12:33 PM IST
सार

मृतक अभिषेक रिकवरी एजेंट का काम करता था। उसने दस माह पहले निशा से लव मैरिज की थी। इस शादी से निशा के घर वाले खुश नहीं थे। दोनों का तीन माह का बेटा भी है। आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Man stabbed to death in Yamunanagar
युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर में झूठी शान के लिए हत्या करने का मामला सामने आया है। शहर की गाडौली कॉलोनी में लव मैरिज करने वाले 24 वर्षीय अभिषेक उर्फ रिशु की उसकी पत्नी के भाइयों ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


आरोपियों ने अपने साथियों के साथ अभिषेक से बुरी तरह से मारपीट की। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। परिजन उसे निजी अस्पताल में लेकर गए जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मोहाली के थाना डेरा बस्सी के बालाजी नगर निवासी आकाश ने यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मौसी का लड़का अभिषेक उर्फ रिशु पुत्र मनोज कुमार वासी हनुमान कालोनी चिट्टा मन्दिर यमुनानगर उसके साथ रिकवरी एजेंट का काम करता है। वह अपने परिवार के साथ जीरकपुर में किराये का कमरा लेकर रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक ने करीब एक वर्ष पहले निशा पुत्री जगीर सिह वासी गधौली कालोनी यमुनानगर के साथ प्रेम विवाह किया था। इसी कारण अभिषेक की ससुराल पक्ष के लोग उससे रंजिश रखते थे। 21 अप्रैल को अभिषेक के ताऊ की लड़की सोनिया की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह और अभिषेक उर्फ रिशु भी अपने अपने परिवार सहित आए हुए थे। विदाई होने के बाद वह, अभिषेक और शशिकांत निवासी हनुमान कालोनी तीनों अभिषेक की कार में घर के बाहर गली में बैठे हुए थे। रात करीब 10.15 बजे पर दो बाइक पर पांच लड़के तेजधार हथियार लेकर आए और उन तीनों पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। 

गधौली कालोनी के चन्ना सिंह चीनु गुज्जर व सचिन अनुपम गुज्जर ने ड्राइवर सीट पर बैठे अभिषेक पर चाकू और तलवारों से हमला कर दिया। गधौली कालोनी के ही आर्यन शर्मा, राहुल उर्फ टिन्कु ने उस पर चाकु और तलवार से हमला कर दिया। इनके पांचवें साथी अभिषेक निवासी नजदीक खालसा कालेज ने पिछली सीट पर बैठे शशिकांत पर हमला कर दिया। पांचों हमलावरों ने उन पर ईंट व पत्थरों से भी वार किया। 

जब उन्होंने शोर मचाया तो मौके पर लोग इकठ्ठा हो गए। जिस पर सभी हमलावर फरार हो गए। परिजन उन्हें सिविल हस्पताल यमुनानगर में लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार वाले उन्हें गाबा अस्पताल लेकर आए जहां अभिषेक की मौत हो गई। 


पुलिस ने मृतका के साले चन्ना सिह चीनु गुज्जर, सचिन अनुपम गुज्जर और उनके साथियों आर्यन शर्मा, राहुल उर्फ रिंकु और अभिषेक पर केस दर्ज कर लिया हैं। वहीं हत्या के बाद मृतक की पत्नी अपने तीन माह के बेटे व परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची, जहां पर सभी का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों ने हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed