{"_id":"ddf9cdc0ae1925a69c857b8689501993","slug":"man-s-body-was-found-in-drain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में पड़ा मिला व्यक्ति का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में पड़ा मिला व्यक्ति का शव
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
छप्पर थाना क्षेत्र के गांव गधौला में एक व्यक्ति का शव नाले में पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के हथीनपुर निवासी विजय उर्फ छोटू के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सात बजे जब गांव गधौली के लोग सुबह खेतों में जाने लगे तो उन्हें गांव के बाहर नाले में एक शव पड़ा दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक व्यक्ति के कपड़ों की तलाशी ली गई तो उसमें से एक शराब की बोतल मिली। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त की तो मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मऊ के गांव हमीनपुर निवासी 34 वर्षीय विजय उर्फ छोटू के रूप में हुई। मृतक व्यक्ति गांव गधौला निवासी नरेश कुमार के पास कई सालों से खेती बाड़ी का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके मालिक नरेश का सूचना दी। नरेश के मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।