फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man raped retarded girl in Yamunanagar, matter came to light when she became pregnant

Yamunanagar: मंदबुद्धि लड़की के साथ व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो हुआ मामले का खुलासा

Sat, 01 Jul 2023 01:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 01 Jul 2023 01:00 PM IST
सार

बूड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी जन्म से मंदबुद्धि है। कुछ दिन से उसे अपनी बेटी की पेट बढ़ा हुआ लग रहा था। शक के आधार पर उसने घर पर ही प्रेगनेंसी किट लाकर उसका टेस्ट किया। जिसमें उसकी बेटी गर्भवती मिली।

विज्ञापन
Man raped retarded girl in Yamunanagar, matter came to light when she became pregnant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यमुनानगर के बूड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदबुद्धि लड़की से दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया है। युवती की मां ने बेटी का पेट बढ़ने पर जब प्रेगनेंसी किट से उसका टेस्ट किया तो उसके गर्भवती होने का पता चला। युवती ने गांव के एक व्यक्ति पर पांच माह से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


लड़की बोली- पांच माह से झाड़ियों के पीछे पीर के स्थान पर ले जाकर करता था गलत काम 
बूड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी जन्म से मंदबुद्धि है। कुछ दिन से उसे अपनी बेटी की पेट बढ़ा हुआ लग रहा था। शक के आधार पर उसने घर पर ही प्रेगनेंसी किट लाकर उसका टेस्ट किया। जिसमें उसकी बेटी गर्भवती मिली। जब उसने इस बारे में अपनी बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि पिछले लगभग पांच माह से गांव का ही पम्मी उसे पैसों का लालच देकर दुष्कर्म कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
आरोपी उसे गांव के बाहर बने पीर के स्थान पर झाड़ियों की आड़ में ले जाता था। जहां उसके साथ गलत काम करता था। आरोप है कि आरोपी के कई बार गलत काम करने से उसकी मंदबुद्धि बेटी गर्भवती हुई है। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पम्मी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed