फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   liqur, shop,people,sword

शराब ठेके के विरोध में आए लोगों को ठेकेदार के कारिंदों ने दिखाई तलवारें

Sun, 23 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Sun, 23 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
liqur, shop,people,sword
 तेजली रोड पर रघुनाथपुरी में श्रीराम शरणम मंदिर से कुछ कदम की दूरी पर खोले जा रहे शराब ठेके का विरोध कर लोगों ने 15 अप्रैल ताला जड़ दिया था। बावजूद इसके शनिवार को ठेकेदार के कारिंदों द्वारा ठेका खोल देने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक बार फिर रघुनाथपुरी कॉलोनी सहित पांच कालोनियों व तेजली गांव से दर्जनों महिलाएं और अन्य लोग ठेके पर जुटने लगे। आरोप है कि इस दौरान ठेकेदार के कारिंदों ने उन्हें तलवारें दिखाई और डराने-धमकाने का प्रयास किया। इसकी सूचना लोगों ने तुरंत कंट्रोल रूम में दी गई। मौके पर पहुंची रामपुरा चौकी पुलिस ने लोगों को शांत कराया और उन से लिखित शिकायत लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर में ठेकेदार के कारिंदे आए और उन्होंने दुकान में सामान रखना शुरू कर दिया। इसकी भनक श्रीरामशरण मंदिर के अनुयायियों समेत स्थानीय निवासियों को लग गई। उन्होंने साथ लगती कालोनियों के लोगों के साथ ठेके का विरोध करने का मन बनाया। रघुनाथपुरी सहित करण विहार, राजधानी कॉलोनी, बसंत नगर, सुंदर नगर व तेजली गांव से दर्जनों महिलाओं सहित अन्य लोगों ने ठेके पर पहुंच ठेके का विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि मौके पर मौजूद ठेकेदार के कारिंदों ने विरोध कर रहे लोगों को तलवारें दिखाकर डराने-धमकाने की कोशिश की। इस पर निवासियों ने इसकी शिकायत तुरंत कंट्रोल रूम में दी। सूचना पाकर मौके पर रामपुरा चौकी से पहुंचे पुलिस कर्मी नवीन ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, किंतु लोग ठेका बंद कराने की मांग पर अड़ गए। घंटे भर बाद में लोग शांत हुए और पुलिस को ठेकेदार के कारिंदों द्वारा तलवारें दिखाने के आरोप में शिकायत दी।
विज्ञापन


बुलडोजर से दुकान तोड़ने की दी चेतावनी:
 श्रीरामशरणम मंदिर सहित रघुनाथपुरी, करण विहार, राजधानी कॉलोनी, बसंतनगर, सुंदरनगर और तेजली से आईं दर्जनों महिलाएं ठेके के समक्ष ही बैठ गईं। सुरेंद्र कौर, स्नेह शर्मा, शोभा शर्मा, कुलवंत देवी, डॉ. गायत्री, नीशु कांबोज, वीनू सपरा, रोशनी देवी, गीतिका मित्तल, मितेश, ज्ञान कौर, बलबीरो, अनू व रेनु ने कहा कि ठेका किसी भी सूरत में नहीं खुलने दिया जाएगा। भले इसके लिए उन्हें ठेके को स्वयं बुलडोजर चलवा कर ठेके को तोड़ना पड़े। चूंकि ठेका खुलने से दस हजार से अधिक आबादी पर असर पड़ेगा और लड़कियों व महिलाओं की सुरक्षा प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ कदमों की दूरी पर मंदिर, प्रशिक्षण केंद्र :
श्रीराम शरणम के संपर्क सूत्र डॉ. रोमेश कुमार ने कहा कि तेजली रोड पर रघुनाथपुरी में जिस जगह शराब का ठेका खोला जा रहा है, उसके कुछ कदमों की दूरी पर श्रीराम शरणम मंदिर है। मंदिर 2002 से स्थापित है और इसमें लड़कियों का कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक औषधालय चल रहे हैं। मंदिर में हर रविवार को सत्संग होता है और श्रीमद्भागवत कथा जैसे कार्यक्रम होते रहते हैं। सुबह-शाम मंदिर में श्रद्धालुओं के अलावा औषधालय में मरीज व प्रशिक्षण केंद्र में लड़कियों को तेजली रोड से होकर ही आना-जाना पड़ता है, जिन्हें मार्ग पर ठेका खुलने से कई तरह की दिक्कतों से दो-चार होना पड़ेगा।
बीते शनिवार अधिकारियों व विधायक को कराया था समस्या से अवगत:
 ठेके का विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि बीते शनिवार को भी लोगों ने ठेके का विरोध करते हुए उस पर ताला जड़ दिया था। इसके साथ फोन पर इस संबंध में यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, ओबीसी के प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू और हरको फेड के चेयरमैन रामेश्वर चौहान को समस्या से अवगत करवा ठेके को कहीं ओर शिफ्ट करने की मांग रखी थी। बावजूद इसके यहां शनिवार दोपहर जब ठेकेदार के कारिंदे ठेका खोलकर सामान लगाने लगे तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने इसका कड़ा रोष जताया।



 लोगों से लिखित शिकायत मिल गई है। इसमें ठेकेदार के कारिंदों पर तलवार लेकर आने का आरोप है। फिलहाल जांच जारी है, जो भी कार्रवाई बनेगी अमल में लाई जाएगी।
नवीन, जांच अधिकारी, रामपुरा चौकी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed