फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Liquor mafia hit police personnel gypsy in Yamunanagar of Haryana

यमुनानगर: शराब माफिया ने पुलिस कर्मियों से भरी जिप्सी को टक्कर मार खाई में गिराई, तीन पुलिसवाले चोटिल

Thu, 08 Jul 2021 03:29 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Jul 2021 03:29 AM IST
सार

यमुनानगर में अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम की जिप्सी को माफिया ने टक्कर मार दी। इस वारदात में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। मामला बिलासपुर के नागलपट्टी से मियांपुर को जाने वाली सड़क का है। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को धर दबोचा है। वहीं आठ युवक फरार हैं। 

विज्ञापन
Liquor mafia hit police personnel gypsy in Yamunanagar of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बिना लाइसेंस व परमिट के कारों में शराब की तस्करी कर रहे युवकों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने जानलेवा हमला किया। जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने लगी तो उन्होंने कार से पुलिस जिप्सी को टक्कर मार सड़क किनारे गिरा दिया। इसमें तीन पुलिस कर्मी चोटिल हुए हैं। बाद में पुलिस ने आरोपियों को पीछा कर एक आरोपी को पकड़ उसके पास से तीन शराब की पेटियां बरामद की। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए चार-पांच अन्य पर हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


बिलासपुर थाना में तैनात एसए अशोक कुमार ने बताया कि उसे गुप्त सूचना मिली थी कि गांव नागल पट्टी से गांव मियांपुर जाने वाली सड़क पर मुलाना निवासी वरुण बख्शी, मलिकपुर बांगर निवासी चेतन राणा, मछरौली निवासी बलजिंद्र उर्फ बिंदर, चंगनौली निवासी कर्मबीर, जटहेडी निवासी गुरमीत उर्फ दीनू अपने चार पांच अन्य साथियों के साथ तीन गाड़ियों में शराब बेच रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर वह एएसआई निर्मल सिंह, एएसआई राकेश कुमार, होमगार्ड सूरज भान, होमगार्ड जयचंद व चालक होमगार्ड बंटी सिंह के साथ जिप्सी में सवार होकर मछरौली बस अड्डे पर पहुंचे। यहां से सभी पुलिस कर्मी मिलकर जिप्सी में सवार होकर नागल पट्टी से मियांपुर जाने वाली सड़क पर पहुंचे। जहां पर उन्हें कुछ दूरी पर मारुति कार, महिंद्रा थार व सियाज कार खड़ी मिली। जैसे ही उन्होंने अपनी जिप्सी उनके नजदीक जाकर रोकी तो गाड़ियों के नजदीक आरोपी युवक खड़े हुए मिले। उनके हाथों में डंडे व बिंडे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जिप्सी को देखते ही आरोपी अपनी गाड़ियों में बैठकर डंडे लहराते हुए भागने लगे। उन्होंने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से खत्म करने की बात कहते हुए सीधी टक्कर उनकी जिप्सी में मार दी।

टक्कर लगने से जिप्सी कर्मचारियों सहित सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। इस वारदात में कुछ कर्मचारियों को हल्की चोटें लगी। उन्हें जान से मारने का प्रयास करने के बाद आरोपी साढौरा की तरफ भागने लगे। उन्होंने आरोपियों को पीछा किया। साढौरा थाना चौक के पास उन्होंने साथी कर्मचारियों की सहायता से मारुति कार को पकड़ लिया।

कार में तीन युवक सवार थे। जिसमें से दो युवक उतर कर भाग निकले, जबकि ड्राइवर सीट पर बैठे युवक को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान मुलाना निवासी वरुण बख्शी के नाम से हुई। उसकी कार की तलाशी लेने पर डिग्गी से तीन पेटी देसी शराब बरामद की गई। 

आरोपी इस शराब का कोई लाइसेंस व परमिट नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपी मुलाना निवासी वरुण बख्शी, मलिकपुर बांगर निवासी चेतन राणा, मछरौली निवासी बलजिंद्र उर्फ बिंदर, चंगनौली निवासी कर्मबीर, जटहेड़ी निवासी गुरमीत उर्फ दीनू व चार पांच अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, तोड़फोड़ करने व शराब की तस्करी करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। बिलासपुर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह का कहना है कि मामले में पांच युवकों को नामजद करते हुए चार-पांच अन्य पर केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed