{"_id":"57fd31994f1c1b266c28e0df","slug":"land-son-dad-beat-ymunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में बाप बेटे में झगड़ा, पुत्रवधु घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में बाप बेटे में झगड़ा, पुत्रवधु घायल
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Wed, 12 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मछरौली में जमीन के विवाद में बाप-बेटे में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान बाप ने बेटे की पत्नी (पुत्रवधु) के सिर में डंडा मार कर उसे घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए जगाधरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
मछरौली निवासी मसरूर हसन ने बताया कि उसके पिता के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता है। लेकिन उसके पिता जमीन से उसे हिस्सा नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर मंगलवार सुबह उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि उसके पिता उसके साथ लड़ने झगड़ने लगे। जब उसकी पत्नी सबनम बीच बचाव करने के लिए उनके बीच आई तो उसके पिता ने उसकी पत्नी के सिर डंडा मार दिया, जिससे वह घायल हो गई। वे तुरंत अपनी पत्नी को घायलावस्था में बिलासपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जगाधरी सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
दो दोस्तों को सरेराह रोककर तीन लोगों ने पीटा
यमुनानगर। शहर के पाश इलाके माडल टाउन में सरेराह दो दोस्तों को तीन लोगों ने रोककर पीट दिया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विष्णु नगर निवासी मुकुल मेहता ने थाना शहर पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त रणजीत गार्डन निवासी अमित के साथ मॉडल टाउन में किसी काम से आया था। रास्ते में उनकी रामपुरा कॉलोनी निवासी विक्रम जैसवाल, रेलवे कॉलोनी निवासी पम्मा तथा शिवपुरी कालोनी निवासी गौरव के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ने पर तीनों आरोपियों ने उन दोनों को पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
डंडे और तलवार से हमला कर किया घायल
छछरौली। गांव कोट मुस्तरका निवासी फरमार ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मुस्तरका निवासी विजेंद्र सिंह के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। कुछ दिन पहले वह अपने चाची सबरी देवी के साथ किसी गांव में किसी काम से जा रहा था। इस दौरान विजेंद्र ङ्क्षसह ने अपने साथियों कोट बसावा निवासी नरेंद्र ङ्क्षसह, त्रिलोचन कौर, मुस्तरका निवासी वजिंद्र कौर व कोट मुस्तरका निवासी रचना कौर के साथ मिलकर उस पर लाठी, डंडों व तलवार से हमला कर दिया। हमले में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
रंजिशन हमला कर घायल किया
साढौरा। नया गांव निवासी हरपाल सिंह ने बताया कि वह किसी काम से गांव कोटला में गया था। आरोप है कि यहां पर इस्लामनगर निवासी विकास, रविंद्र व मुनीष ने अपने सात-आठ अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए 7-8 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।