{"_id":"58406e754f1c1b0e1ede7c2d","slug":"knife-sarvent-farm-house-dad-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से गला रेतकर नौकर की हत्या, फार्महाउस में मिली गला कटी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू से गला रेतकर नौकर की हत्या, फार्महाउस में मिली गला कटी लाश
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
चाकू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बलौली में फार्महाउस पर काम करने वाले नौकर की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। नौकर की गला कटी लाश खून से लथपथ फार्महाउस में पड़ी मिली। सूचना मिलने पर छछरौली पुलिस, सीआईए, डिटेक्टिव व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने फार्महाउस मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गोबिंदपुरा निवासी प्रवीण कुमार का गांव बलौली में फार्महाउस है। फार्महाउस के पास ही उसका पोल्ट्री फार्म है। प्रवीण कुमार के पोल्ट्री फार्म पर बिहार के धूधीबोता निवासी चंद्रशेखर (29) काम करता था और वही रहता था। प्रवीण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात को अन्य नौकर रोहित व सुखबीर ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लादकर शुगर मिल गए हुए थे। इस दौरान चंद्रशेखर फार्महाउस पर अकेला था। रात को करीब एक बजे वह दोनों शुगर मिल में गन्ना डालकर जब वापस फार्म हाउस पर लौटै तो उन्होंने खून से लथपथ चंद्रशेखर की गला कटी हुई लाश को पड़ा हुआ देखा। उसके पास ही चाकू पड़ा हुआ था। नौकरों ने इस बारे में उसे सूचना दी। मौके पर पहुंचकर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।
डेढ़ साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया :
मृतक के भाई बुद्धिनाथ ने बताया कि वह भोजपुर के पोल्ट्रीफार्म पर काम करता है। उसेे सुबह फोन आया कि उसके भाई की हत्या हो गई। उसने बताया कि करीब आठ माह पूर्व ही उसका भाई बिहार से यहां आया था। उसके भाई की शादी दो साल पहले ही हुुई थी। उसके पास एक ही डेढ़ साल की बेटी थी। जिसके सिर से बाप का साया उठ गया।
विज्ञापन
हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी :
क्षेत्र में हुई दर्दनाक हत्या से सनसनी फैली हुई है। लोगों में दबी जुबान में इस बात की चर्चा है कि हत्या के पीछे बहुत ही बड़ा कारण हो सकता है। उधर फार्महाउस मालिक का कहना है कि चंद्रशेखर काफी सालों से काम कर रहा है उसने कभी किसी के साथ मनमुटाव होने की बात तक नहीं बताई वह सिर्फ अपने काम पर ही ध्यान रखता था।
गहनता से की जा रही जांच :
पुलिस को सूचना मिली थी कि बलौली के पास फार्महाउस में एक युवक की हत्या हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव व उसके पास पड़े वारदात में प्रयोग किए गए चाकू को कब्जे में ले लिया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
- एएसआई चरणजीत, जांच अधिकारी, थाना छछरौली।