{"_id":"a02c5e548d5129d7d7499449e4cb27e3","slug":"kidnep-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती को किया अगवा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती को किया अगवा
यमुनानगर/ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढौरा थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक व उसके परिवार के आठ सदस्यों पर उसे शादी का झांसा देकर अगवा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक समेत उसके परिवार के आठ सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव महमदपुर निवासी एक व्यक्ति ने साढौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 दिसंबर को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था। इस दौरान उसकी 19 वर्षीय लड़की घर पर अकेली थी। जब वह वापस आया तो उसकी लड़की घर से गायब थी। उन्होंने अपनी लड़की की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि उसकी लड़की को गांव के ही रवि ने शादी का झांसा देकर अगवा किया है।
इस काम में उसके परिवार के सदस्यों सुरेश पाल, रमेश, रविंद्र, कर्मचंद, कपिल, दीपचंद व ममता ने उसका साथ दिया है। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार का कहना है मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।