{"_id":"58f64f594f1c1b1a744725b7","slug":"investigation-two-mobile-charger","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के दौरान दो कैदियों से मिला मोबाइल और चार्जर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच के दौरान दो कैदियों से मिला मोबाइल और चार्जर
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Tue, 18 Apr 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल की बैरक नंबर चार में जांच के दौरान कैदी से मोबाइल व चार्जर मिला है। पुलिस ने दो कैदियों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पहले भी जेल में बंद कैदियों से कई बार मोबाइल मिल चुके है।
जेल के सहायक अधीक्षक संजय कुमार ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में रोजाना की तरह मंगलवार शाम वह जेल की बैरकों की जांच कर रहे थे। जब वे बैरक नंबर चार में जांच करने के लिए पहुंचे तो कैदी विक्रम जीत मोबाइल प्रयोग करते हुए दिखा। उसके साथ कैदी विमलेश भी था। पुलिस ने दोनों कैदियों से एक मोबाइल अपने कब्जे में लिया। जांच के दौरान उनके पास से मोबाइल का चार्जर भी बरामद किया गया। पूछताछ में पता चला है कि मोबाइल विमेलश का था और दोनों कैदी उससे बातचीत करते थे। सहायक अधीक्षक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपी कैदियों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।