फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   husband, bulger, video, fir

पति पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप में केस

Tue, 18 Apr 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Tue, 18 Apr 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
 थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत गांव की विवाहिता ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना, अप्राकृतिक यौनाचार व अश्लील वीडियो बनाने तथा ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, एक अन्य मामले में पुलिस ने पति समेत तीन पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

स्थानीय गांव की विवाहिता ने सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया उसकी शादी वर्ष 2013 में रादौर निवासी मोहित के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने दहेज का सारा जरूरी सामान भी दिया था। मगर दहेज से उसके ससुराल के लोग खुश नहीं थे। आरोप है कि ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया उसके पति ने उसकी अश्लील वीडियो बना कर उसे उत्पीड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप ये भी है कि उसके पति ने जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध भी बनाए और इसके बाद उसे पीटकर घर से निकाल दिया। परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके आरोपी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, अप्राकृतिक संबंध बनाने, अश्लील वीडियो बनाने तथा ससुर जय सिंह, सास रमेशो देवी व ननंद निशा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, दड़वा निवासी श्यामो ने पुलिस को शिकायत में बताया उसकी शादी दिसंबर 2015 मेें गोहाना निवासी  रिजवान के साथ हुई थी। मगर शादी के कुछ दिन बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। जब ससुराल वालों की मांगें पूरी नहीं हुई तो उसे घर से बाहर निकाल दिया गाय। तंग आकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी। पुलिस ने आरोपी पति रिजवान, सास शहिदा व देवर गुलजार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed