{"_id":"65a18c9c3930007e6c0e7793","slug":"haryana-among-the-five-foreign-weapons-found-at-the-former-mla-s-farm-house-only-two-were-named-dilbag-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पूर्व विधायक के फार्म हाउस पर मिले पांच विदेशी असलहों में दो ही दिलबाग के नाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: पूर्व विधायक के फार्म हाउस पर मिले पांच विदेशी असलहों में दो ही दिलबाग के नाम
Sat, 13 Jan 2024 12:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:31 AM IST
सार
पूर्व विधायक के फार्म हाउस पर मिले पांच विदेशी असलहों में दो ही दिलबाग के नाम हैं। तीन असलहे दोस्त के नाम बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है। डीसी ऑफिस से छह दिन बाद पुलिस को रिपोर्ट मिली है। जांच के बाद ईडी को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
ईडी द्वारा बरामद नकदी व हथियार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के कलेसर फार्म हाउस पर मिले हथियारों की रिपोर्ट शुक्रवार को थाना प्रतापनगर पुलिस को मिल गई है। डीसी आफिस से पुलिस को मिली रिपोर्ट के मुताबिक, बरामद विदेशी असलहों में दो गन पूर्व विधायक दिलबाग की लाइसेंसी है, जबकि तीन अन्य पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के दोस्त तरणजीत के नाम पर बताई जा रही है, जिसकी पुलिस की ओर से तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद मामले की रिपोर्ट ईडी को भी प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है पांच जनवरी को ईडी ने पूर्व विधायक के फार्म हाउस से जांच के दौरान पांच विदेशी हथियार, 304 कारतूस और विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब (आईएमएफएल) की 138 बोतलें बरामद की थीं। तब टीम ने बरामद हथियार, कारतूस और शराब की बोतलें थाना प्रतापनगर में जमा कराई थी। मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
केस दर्ज होने के बाद प्रतापनगर पुलिस ने इस संबंध में डीसी ऑफिस को पत्र भेज बरामद असलहों के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। दूसरी ओर मामले में पूर्व विधायक दिलबाग और उनके करीबी कुलविंद्र इन दिनों ईडी की कस्टडी में हैं। ईडी ने फर्जी ई-रवाना और अवैध खनन को लेकर दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के केस में उन्हें कस्टडी में लिया हुआ है।
विज्ञापन
उधर, एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के फार्म हाउस से मिले पांच असलहों के संबंध में डीसी आफिस से रिकाॅर्ड लिया गया है। इसमें दो गन उनकी लाइसेंसी है, जबकि तीन अन्य गन को लेकर अभी तफ्तीश की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।