{"_id":"5814e4414f1c1b1f66bc1bab","slug":"girl-wts-ap-video-ymunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, व्हाट्सअप पर डालने की दी धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, व्हाट्सअप पर डालने की दी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की एक कॉलोनी में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म कर विडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने किसी को बताने पर युवती का विड़ियो व्हाट्सअप पर डालने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया।
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार को वह अन्य परिजनों के साथ किसी काम से बाहर गई हुई थी। इस दौरान उसकी बेटी घर में अकेली थी। उसकी बेटी को घर पर अकेला देख आजाद नगर निवासी एक युवक उनके घर में घुस गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवक ने उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। यहीं नहीं आरोपी ने अपने मोबाइल से उसकी बेटी की अश्लील वीडियो भी बना ली। उसकी बेटी ने जब शोर मचाया तो आरोपी ने उसकी वीडियो व्हाट्सअप पर डाल वायरल करने की धमकी दी। धमकी देकर आरोपी वहां से चला गया। शाम को जब वे घर पहुंची तो उसकी बेटी ने आपबीती उन्हें सुनाई। वे तुरंत उसे महिला थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी शिवम खुराना के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना एसएचओ कुलबीर कौर का कहना है कि आरोपी युवक पर केस दर्जकर लिया है।