{"_id":"64f46d1e709ce898ac03b453","slug":"girl-cheated-of-rs-27-thousand-in-yamunanagar-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: युवती को फोन कर बोला ठग- खाते में गलती से 30 हजार रुपये भेजे गए, वापस ट्रांसफर करा लिए 27 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Yamunanagar: युवती को फोन कर बोला ठग- खाते में गलती से 30 हजार रुपये भेजे गए, वापस ट्रांसफर करा लिए 27 हजार
Sun, 03 Sep 2023 04:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 03 Sep 2023 04:55 PM IST
सार
आरोपी ने खाते में रुपये जमा होने का मैसेज भेजकर फोन किया। और कहा कि गलती से रुपये ट्रांसफर हो गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर में बैंक खाते में गलती से रुपये डलने का झांसा देकर आरोपी ने एक युवती से 27 हजार रुपये हड़प लिए। बाद में खाते की जांच की तो पता चला कि उसमें कोई राशि जमा नहीं की गई थी। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में छोटी लाइन मॉडल टाउन निवासी मनप्रीत कौर ने बताया कि 31 अगस्त को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने उससे कहा कि आपके खाता में गलती से उसके 30 हजार रुपये डल गए हैं। आरोपी ने उसके मोबाइल पर एक मैसेज भी भेजा हुआ था।
विज्ञापन
उसने आरोपी का मैसेज आधा अधूरा पढ़ कर रुपये वापस भेजने को तैयार हो गई। आरोपी ने उसे गूगल-पे पर एक स्कैनर भी भेजा। जिसे स्कैन करते ही उसने 27 हजार रुपये आरोपी के खाते में जमा करवा दिए। बाद में उसने जांच की तो पता चला कि उसके खाते में कोई राशि नहीं आई थी। फोन करने वाले ने धोखाधड़ी कर उससे 27 हजार रुपये हड़प लिए। इसकी शिकायत उसने थाने में दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन