फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   3 accused arrested for looting Rs 50,000 and a mobile phone from a CSC center

Gurugram News: सीएससी सेंटर से 50 हजार व मोबाइल लूटने में 3 आरोपी पकड़े

Fri, 30 Oct 2026 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
3 accused arrested for looting Rs 50,000 and a mobile phone from a CSC center
28 अक्तूबर की रात को शीतला कॉलोनी में हुई थी वारदात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शीतला कॉलोनी स्थित एक सीएससी सेंटर से चाकू के बल पर 50 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटने के मामले में सेक्टर-5 थाना और अपराध शाखा पालम विहार की टीम ने बृहस्पतिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आशीष बघेल (22), अमर कुमार (21) और विमल कुमार (31) के रूप में हुई है। आशीष बघेल यूपी के एटा जिले के पूरा रेवाड़ी का रहने वाला है और फिलहाल बसई के पास भवानी एन्क्लेव में रहता है। आरोपी अमर कुमार यूपी के हाथरस जिले के खेड़िया खुर्द का रहने वाला है। वहीं आरोपी विमल कुमार कैमगंज नियामतपुर, दिलावाली का निवासी है।

ये वारदात 28 अक्तूबर की शाम करीब 8:30 बजे यह घटना हुई। शीतला कॉलोनी में मनी ट्रांसफर का काम करने वाले दुकानदार की दुकान पर दो लड़के आए। उन्होंने फोन का चार्जर दिखाने को कहा और फिर चले गए। कुछ देर बाद वे दोनों लड़के दोबारा दुकान पर लौटे। चार्जर मांगने के बहाने उन्होंने दुकानदार को धक्का दे दिया और उसका मुंह दबा लिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर दुकानदार से 50 हजार रुपये नकद और उसका मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वे मौके से भाग गए। सेक्टर-5 थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच करते हुए अब आरोपियों को काबू किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी मजदूरी का काम करते हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी आशीष बघेल पर गुरुग्राम में लूट करने के संबंध में दो अभियोग पहले से ही दर्ज हैं। इसी तरह, आरोपी अमर कुमार पर भी गुरुग्राम में मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में एक अभियोग अंकित है। एसीपी क्राइम इंदीवर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर टीम लूटे गए सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed