फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young women out for a night walk were followed by occupants of a Scorpio vehicle, who pursued them all the way to their PG accommodation.

Gurugram News: रात को टहलने निकली युवतियों का स्कॉर्पियो सवारों ने किया पीछा, पीजी तक पहुंचे

Fri, 30 Oct 2026 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Young women out for a night walk were followed by occupants of a Scorpio vehicle, who pursued them all the way to their PG accommodation.
कार में बैठने और खाना खाने का बनाया दबाव, विरोध करने पर की अभद्रता
विज्ञापन

एक युवती ने सोशल मीडिया पर घटना के बारे में किया पोस्ट
30 मिनट तक पीजी के बाहर खड़ी रही गाड़ी

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-70 में बुधवार रात को टहलने निकली दो युवतियों को स्कॉर्पियो सवारों ने पीजी तक पीछा किया। ट्यूलिप चौक के पास स्कॉर्पियो सवार एक महिला और पुरुष ने उनसे बातचीत शुरू की, जिसके बाद युवतियों पर कार में बैठने और साथ खाना खाने का दबाव बनाया गया। मना करने पर पुरुष ने कथित तौर पर अभद्रता की। युवतियों का आरोप है कि आरोपियों ने पीजी के बाहर करीब 30 मिनट तक गाड़ी खड़ी रखी। एक युवती ने सोशल मीडिया पर घटना का विवरण साझा किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि युवती से संपर्क कर शिकायत मांगी गई है। युवती का कहना है कि वो एफआईआर दर्ज कराना नहीं चाहती, आरोपी को सिर्फ धमका दिया जाए।
युवती के अनुसार, वह अपनी रूममेट के साथ बुधवार 28 अक्तूबर की रात करीब 8:45 बजे टहलने निकली थी और रात 10:10 बजे पीजी लौट रही थी, तभी एक स्कॉर्पियो उनके पास आकर रुकी। कार में एक महिला और एक पुरुष सवार थे। महिला ने उनसे लग्जरी पीजी के बारे में जानकारी मांगी। पुरुष ने व्यक्तिगत सवाल पूछने शुरू किए और नौकरी व पैसे देने की बात करने लगा। युवती के अनुसार, पुरुष नशे में लग रहा था। उसने दिवाली के उपहार के नाम पर दोनों को 500-500 रुपये देने की कोशिश की, जिसे युवतियों ने मना कर दिया। इसके बावजूद आरोपी ने जबरन उनकी जेब में 500 रुपये डाल दिए। इसके बाद कार में बैठी महिला को उल्टी आने पर युवतियों ने पानी का इंतजाम कराया और मदद करने के लिए कार में बैठ गई। बीच में दोस्तों का फोन आने का बहाना बनाकर भाग आईं।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ देर बाद वही स्कॉर्पियो फिर उनके पीछे आ गई। युवती का आरोप है कि कार सवारों ने उनका पीछा जारी रखा। पीजी में मौजूद युवकों की मदद से उसकी रूममेट भी अंदर पहुंच सकी, जिसके बाद स्कॉर्पियो करीब 30 मिनट तक पीजी के बाहर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट में ट्यूलिप चौक पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की
युवती ने मामले में शुक्रवार को भी दो पोस्ट की हैं। सुबह लगभग सवा 10 बजे की गई पोस्ट में युवती ने लिखा कि पुलिस उनसे संपर्क कर रही है और आगे की अपडेट पोस्ट करूंगी। दोपहर लगभग पौने 2 बजे युवती ने फिर से एक्स पर पोस्ट की जिसमें कहा कि बादशाहपुर थाना एसएचओ व महिला पुलिस मदद कर रहे हैं। युवती ने सोशल मीडिया पोस्ट में ट्यूलिप चौक से सेक्टर-70 के आसपास स्ट्रीट लाइट न होने का मुद्दा उठाया और पुलिस व अधिकारियों से रात में गश्त बढ़ाने तथा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

फोन आने का बहाना देकर कार से उतरीं युवतियां
महिला के उल्टी करने पर युवतियां कुछ देर रुकीं और पानी का इंतजाम कराया। इसके बाद कार सवारों ने उन्हें अपने साथ खाने के लिए कहा, जिस पर हालात बिगड़ने के डर से वे कार में बैठीं, पर खिड़की खुली रखी। दुकान के पास पहुंचकर युवती ने दोस्तों को संदेश भेजा और फोन आने का बहाना बनाकर कार से उतर गई। इसके बाद उन्होंने आरोपी को रुपये वापस कर दिए। रुपये लौटाने पर आरोपी गुस्सा हो गया और गाली-गलौज करने लगा, जिसके बाद दोनों वहां से भाग निकलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed