फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   friend involed in mruder case

दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट

Tue, 17 Nov 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Tue, 17 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
रजाइयां भरने का काम करने वाले व्यक्ति की हत्या उसके ही दोस्त ने अपनी पत्नी और और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर की थी। हत्या के 15 दिन बाद डिटेक्टिव स्टाफ ने महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझा दिया है।
विज्ञापन


एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी ने कबूला कि पत्नी को जबरन अपने पास रखने की रंजिश में उसने अपने दोस्त को पत्नी व दो साथियों के साथ मिलकर ईंट-डंडों से मारकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


मालूम हो कि 31 अक्तूबर को जगाधरी-यमुनानगर रोड स्थित बंसल आई केयर अस्पताल के पास मूल रूप से बिहार के जिला मरचेदम के गांव जजवा पट्टी निवासी गोलम का शव मिला था, जो यहां रजाइयां भरने का काम करता था। मृतक के सिर व गले पर चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब थाना शहर जगाधरी पुलिस ने मृतक के जीजा मोहम्मद जहांगीर के बयान पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था। बाद में एसपी ने जांच की जिम्मा डिटेक्टिव स्टाफ को सौंपा। डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज निरीक्षक संदीप कुमार ने टीम का गठन किया।

टीम ने 15 दिन बाद वारदात में शामिल आरोपी सलमा, साबिर अली निवासी बिहार हाल आबाद यमुनानगर व अख्तर निवासी पुराना हमीदा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मामले में एक अन्य आरोपी

गौरव अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी साबिर अली ने बताया कि मृतक गोलम उसका दोस्त था और उसकी पत्नी सलमा को जबरदस्ती अपने पास रख रहा था।

इसी वजह से गोलम से वह रंजिश रखता था और उसने अपनी पत्नी सलमा के साथ अपने दोस्त अख्तर व गौरव निवासी तितावी (उत्तरप्रदेश) को साथ लेकर गोलम की हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपी गौरव को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed