फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Forgery in Cooperative Bank Ateli in Narnaul, case filed against three including former manager

Narnaul: कॉपरेटिव बैंक अटेली में फर्जीवाड़ा, पूर्व प्रबंधक साहित तीन पर केस दर्ज

Tue, 04 Jul 2023 09:32 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 04 Jul 2023 09:32 AM IST
सार

कॉपरेटिव बैंक अटेली के प्रबंधक भारतेन्दु ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि 15 जून को रेखा रानी ने कोपरेटिव बैंक की शाखा अटेली में स्वयं के खाता संख्या 000334001000979 से 12 सितम्बर 2022 को फ़र्ज़ी तरीके से धर्मेन्द्र के नाम से फ़र्ज़ी चैक संख्या 2511 के माध्यम तीन लाख पचास हजार रूपये निकालने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन
Forgery in Cooperative Bank Ateli in Narnaul, case filed against three including former manager
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल में कॉपरेटिव बैंक अटेली में फर्जीवाड़ा सामने आया हैं। फ़र्ज़ीवाड़ा के आरोप बैंक के पूर्व प्रबंधक, क्लर्क और पूर्व क्लर्क पर लगा हैं। आरोपियों ने फ़र्ज़ी कागजात और अपनी आईडी का प्रयोग कर दो उपभोक्ताओं के खाते के लाखों रूपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
कॉपरेटिव बैंक अटेली के प्रबंधक भारतेन्दु ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि 15 जून को रेखा रानी ने कोपरेटिव बैंक की शाखा अटेली में स्वयं के खाता संख्या 000334001000979 से 12 सितम्बर 2022 को फ़र्ज़ी तरीके से धर्मेन्द्र के नाम से फ़र्ज़ी चैक संख्या 2511 के माध्यम तीन लाख पचास हजार रूपये निकालने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें चैक न. 2511 जोकि खाताधारी के नाम से नहीं है। यह पूर्णरूप से जाली निकासी की गई।
विज्ञापन


विभागीय जांच में पाई खामियां
इसमें खाताधारी के हस्ताक्षऱ भी मिलान नहीं हुए। इस पर विभागीय जांच हुई, जिसमें पाया गया कि उपरोक्त फ़र्ज़ी निकासी में प्रविष्टि युद्धवीर सिंह कलर्क कैशियर की आईडी से की गई है और सत्यापित पूर्व शाखा प्रबंधक ब्रहमप्रकाश यादव की आईडी से हुई है। लेकिन इस फ़र्ज़ी प्रविष्टि का आरोप नवीन कुमार पूर्व कलर्क  (HKRN) पर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईडी को चुरा कर फर्जी निकासी को अंजाम दिया
इसमें पूर्व शाखा प्रबंधक का कहना है कि नवीन कुमार ने उनकी आईडी को चुरा कर इस फ़र्ज़ी निकासी को अंजाम दिया है। इसके अलावा भी पीडिता के खाते से फ़र्ज़ी प्रविष्टि कर 8 सितम्बर को चालीस हजार रूपये भी निकाले गये हैं। इ mसमें प्रविष्टि  नवीन कुमार पूर्व कलर्क (HKRN) की आईडी से की गई है और सत्यापित ब्रहमप्रकाश की आईडी से की गई है। इसका आरोप भी शाखा प्रबन्धक ने पूर्व कलर्क (HKRN)  नवीन कुमार पर लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज़ कर लिया हैं।


एक अन्य महिला के खाते पांच लाख निकाले
जांच में 12 सितम्बर 2022 को पांच लाख रूपये का फ़र्ज़ी निकासी का मामला भी सामने आया है। जिसको खाता संख्या 000334001000238 से फ़र्ज़ी निकासी की गई है। यह खाता चंद्रकला पत्नी सुरेश कुमार, गांव सालावास जिला झज्जर के नाम से है। इस निकासी में प्रविष्टि युद्धवीर सिंह की आईडी से की गई है और सत्यापित ब्रहमप्रकाश पूर्व शाखा प्रबंधक की आईडी से की गई है। इस फ़र्ज़ी निकासी का आरोप भी नवीन कुमार पूर्व कलर्क  (HKRN) पर शाखा प्रबन्धक ने लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed