{"_id":"7a0a12be6f92f326572d617600c311c8","slug":"firing-by-smuglers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों से बैल लेकर जा रहे गो तस्करों ने किसानों पर की फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेतों से बैल लेकर जा रहे गो तस्करों ने किसानों पर की फायरिंग
यमुनानगर/ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोतस्करों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। रोजाना कहीं न कहीं फायरिंग की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार रात जहां गो तस्करों ने बिलासपुर के मुजाफ्त गांव के नजदीक गो रक्षा दल व पुलिस पर फायरिंग की थी, वहीं वीरवार रात जठलाना क्षेत्र में बैलों को खेतों से होते उत्तर प्रदेश में जा रहे गो तस्करों ने किसानों पर फायरिंग की। फायरिंग के बाद आरोपी गो तस्कर बैल छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जठलाना निवासी सोमपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन चार दिन से गो तस्कर गोवंशों को उनके खेतों से होते हुए उत्तर प्रदेश में जा रहे थे। इससे उनकी गेहूं की फसलों को काफी नुकसान हो रहा था। आरोपी गो तस्कर को पकड़ने के लिए वीरवार रात वह और उसका पड़ोसी किसान वेदप्रकाश रात को खेतों में पहुंच गए। रात को अपने खेतों में नाका लगाकर बैठे थे।
देर रात करीब एक बजे तीन गो तस्कर चार बैलों को लेकर आते हुए दिखाई दिये। जब गो तस्कर उनके खेतों से जा रहे थे तो उन्होंने आरोपी गो तस्करों को रुकने के लिए कहा। जैसे ही आवाज लगाई तो आरोपी गो तस्करों में से एक तस्कर ने उन पर गोली चला दी। गनीमत रही कि वे गोली लगने से बाल बाल बच गए। उन्होंने गो तस्करों पर जब टॉर्च से लाइट दिखाई तो आरोपी गो तस्कर बैलों को छोड़ मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
किसानों ने इसकी सूचना तुरंत जठलाना पुलिस और गो रक्षा दल को दी। सूचना मिलने पर जठलाना पुलिस और गो रक्षा दल के संयोजक रोहित चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने तीन अज्ञात गो तस्करों के खिलाफ गो तस्करी, आर्म्ज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर लिया है।