फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   day,shop,poket,three cctv

दिन दहाड़े दुकान पर ग्राहक की जेब काटते तीन युवक हुए कैमरे में कैद

Sun, 22 Jan 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Sun, 22 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 दिन दहाड़े तीन युवकों ने मेडिकल स्टोर में दवा खरीदने आए एक व्यक्ति की जेब काट ली। जेब काटने की सारी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। करीब डेढ़ मिनट में तीन युवक वारदात को अंजाम देकर निकल गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में नहीं दी, लेकिन सोशल मीडिया पर यह फुटेज वायरल हो रही है।
पंसारी बाजार स्थित मित्तल मेडिकल स्टोर में एक व्यक्ति करीब साढ़े पांच बजे दवा लेने आते हैं। दवा लेने के लिए उपभोक्ता बाहर खड़ा होकर दुकानदार से बात करता है, जिसमें उसे दो मिनट लग जाते हैं। दवा लेकर पेमेंट देने के लिए जेब में हाथ डालते हैं, मगर जेब में पर्स नहीं है। उन्होंने इसकी जानकारी दुकानदार को दी। जिसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। जिसमें साफ पता चलता है कि तीन युवकों ने उनकी जेब काटी और वहां से खिसक गए। उपभोक्ता ने बताया कि उसकी जेब में करीब अढ़ाई हजार रुपये की नकदी थी।
विज्ञापन


सिर्फ डेढ़ मिनट में दिया वारदात को अंजाम:
पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में नहीं दी है। मगर जेब काटने की वीडिया सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। वीडियो करीब अढ़ाई मिनट का है। जिस देख कर पता चलता कि तीन युवकों ने डेढ़ मिनट में वारदात को अंजाम दे दिया। वीडियो में साफ नजर आता है कि पहले दो युवक आते हैं और दुकान पर खड़े ग्राहक के पीछे आकर खड़े हो जाते है। दोनों युवक कोई सामान नहीं मांगते, लेकिन पीछे ही खड़े रहते हैं। इसी बीच एक युवक अपने तीसरे साथी को इशारा कर देता है। उनका तीसरा साथी भी ग्राहक के साथ आकर खड़ा हो जाता है। इसी बीच युवक पर्स निकालता है, जिसके बाद तीनों युवक बहुत तेजी से निकल जाते हैं। तीन युवकों ने दुकानदार से कोई सामान भी नही लिया। इसके अलावा वीडियो देखने से पता चलता है कि युवकों को दुकान में लगे कैमरे की जानकारी थी। इसलिए जेब काटते हुए युवक अपने तीसरे साथी को बुला लेता है, जोकि कैमरे के बीच में आकर खड़ा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में सक्रिय है जेब काटने वाले गिरोह:
जगाधरी शहर में इन दिनों जेब काटने वाले गिरोह सक्रिय हो रहा है। दुकानदार ने बताया कि करीब 25 दिन पहले भी एक व्यक्ति की जेब कट गई थी। जिसके बाद ही उन्होंने कैमरे लगवाए थे। इसी तरह ऐसी ही एक दो अन्य घटनाएं भी शहर में सुनने को मिल चुकी हैं।



शिकायत दें तो कार्रवाई होगी: एएसआई ओमप्रकाश
बुडिया गेट चौकी के कार्यकारी प्रभारी एएसआई ओमप्रकाश का कहना है कि उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आएगी तो जरूर कार्रवाई की जाएगी। यदि पार्षद शिकायत करते हैं तो संबंधित मामले में उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed